टी-20 सीरीज

T20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार, 7 मैच खेलने विदेश निकली भारतीय टीम को अब तक नहीं मिली अब तक जीत

भारत ने अबना दूसरे न्यूनतम स्कोर, इंगलैंड 2-0 से आगे<br/>

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
T20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार, 7 मैच खेलने विदेश निकली भारतीय टीम को अब तक नहीं मिली अब तक जीत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आयरलैंड और इंगलैंड दौरे पर 7 T20  मैच खेलने निकली T20 वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम इंडिया को अब तकएक भी जीत नसीब नहीं हुई है. इन दोनों देशों के दौरों में अब तक कुल 5 मैच हो चुके हैं. जिनमें आयरलैंड में खेले गये दोनों मैचों में हार मिली. इसके बार इंगलैंड में भी अब तकतीन मैच खेले जा चुके हैं, इनमें एक मैच वर्षा से रद्द हो गया, लेकिन शेष दो मैचों में टीम इंडिया को हार ही नसीब हुई है. मंगलवार को खेले गये तीसरे मैच में तो टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. तीसरे टी20 मैच में भारत महज 76 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने यह मैच 125 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. भारत की टी20 प्रारूप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है.  

भारत ने तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले इंगलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके, जिनमें सर्वाधिक स्कोर 13 है जो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए.

 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम 100 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से हारी है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में वेलिंगटन में भारतीय टीम को 80 रनों के अंतर से हार मिली थी. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से 2026 में 76 रनों से मिली हार तीसरे नम्बर की सबसे बड़ी हार है. 

अब अगर टीम इंडिया इस दौरे से दोनों मैच जीत भी जाती है तो सीरीज जीतने की कोई सम्भावना उसके पास नहीं है. फिर भी भारत के पास यह अवसर जरूर है कि वह शेष दोनों मैच जीतकर कम से कम सीरीज को बराबर कर ले. इससे नये कप्तान श्रेयस अय्यर की इज्जत कुछ बच जाएगी. क्योंकि पांच मैच हो जाने के बाद भी वह अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं.

यह भी पढ़ें: जारी है रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला, 10 जुलाई मौसम रहेगा मेहरबान, लगातार बारिश से परेशानियां भी बढ़ीं

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल