फीफा विश्व कप में दिखा अब तक का सबसे बड़ा भारतीय मूल का फुटबॉलर, पहले सिख फुटबॉलर भी हैं 10 नंबरी सरप्रीत सिंह

By News11 Bharat
फीफा विश्व कप में दिखा अब तक का सबसे बड़ा भारतीय मूल का फुटबॉलर, पहले सिख फुटबॉलर भी हैं 10 नंबरी सरप्रीत सिंह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फीफा विश्व कप 2026 में एक के बाद एक सुखद आश्चर्यजनक खबरें सुनने को मिल रही हैं. पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में भारतीय मूल के निशान वेलुपिल्ले तुर्की के खिलाफ मैच खेलने उतरे थे. इस खुशी से भारत अभी सम्भला भी नहीं था तभी इसकी खुशियां यह जान कर और दोगुनी हो गई. एक और भारतीय मूल का खिलाड़ी फीफा विश्व कप खेल रहा है. इतना ही नहीं, भारतीय मूल के फुटबॉलर सरप्रीत सिंह ने फीफा विश्व कप में तो इतिहास रच दिया है. 27 वर्षीय और 10 नंबर के जर्सी धारी सरप्रीत सिख मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने फीफा विश्व कप खेला है. ऑकलैंड में जन्मे सरप्रीत मिडफील्डर के रूप में न्यूजीलैंड से खेल रहे हैं. वह ईरान के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरे थे. लॉस एंजिलिस में खेला गया यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था.

आपको यह जान कर और भी आश्चर्य होगा कि न्यूजीलैंड की ओर से अंडर-20 फीफा विश्व कप भी खेल चुके हैं. ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले और एकलौते भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं.

सरप्रीत को फुटबॉल विरासत में मिली है. सरप्रीत ऐसे पंजाबी परिवार से आते हैं जो भारतीय मूल के सबसे सफल फुटबॉलरों में गिने जाते हैं. सरप्रीत ने 24 मार्च 2018 को कनाडा के खिलाफ फ्रेंडली मैच में अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भारत में खेले गये इंटरकॉन्टिनेंटल कप में केन्या के खिलाफ ठोंका था. सरप्रीत भारत के खिलाफ भी मैच खेल चुके हैं. न्यूजीलैंड यह मैच 2-1 से जीता था और दोनों गोलों में इनकी ही विशेष भूमिका रही थी. सरप्रीत अब तक कुल 3 अंतरराष्ट्रीय गोल ठोंक चुके हैं.

सरप्रीत के बारे में यह जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें मेडियल कोलेटरल लिगामेंट की चोट लग गई थी. इस की वजह से वह  करीब 8 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहे. ऐसा भी लग रहा था कि वह फीफा विश्व कप में न खेल पाएं, लेकिन उन्होंने चोट से उबरते हुए अप्रैल में वापसी भी की और शानदार शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की 26 सदस्यीय विश्व कप टीम में जगह भी बना ली.

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार फीफा विश्व कप खेल रही है. इससे पहले 1982 और 2010 में भी फीफा विश्व कप खेल चुकी है. 

यह भी पढ़ें: 16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप, हाथ मिले पर 'दिल' नहीं! G-7 की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे हैं दोनों वैश्विक नेता

संबंधित सामग्री

घाघरा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, संत अगस्तीन कॉलेज ने जीता उद्घाटन मैच 

घाघरा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, संत अगस्तीन कॉलेज ने जीता उद्घाटन मैच 

तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आज शुक्रवार को विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ हुआ.

झारखंड हाई कोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड विवाद: टेंडर प्रक्रिया पर फिलहाल रोक, 28 अगस्त को अगली सुनवाई

झारखंड हाई कोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड विवाद: टेंडर प्रक्रिया पर फिलहाल रोक, 28 अगस्त को अगली सुनवाई

झारखंड हाई कोर्ट परिसर में प्रस्तावित फुटबॉल ग्राउंड निर्माण को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई.

पीएम नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के साथ किये 10 बड़े समझौते, 15 सालों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये निवेश न्यूजीलैंड

पीएम नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के साथ किये 10 बड़े समझौते, 15 सालों में भारत में 1.72 लाख करोड़ रुपये निवेश न्यूजीलैंड

प्रधानमंत्री मोदी को इन समझौतों से 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार के दोगुना होने की उम्मीद