Vaibhav Suryavanshi second innings batting

vaibhav suryavanshi batting: वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन पर गंवाया विकेट, पाटीदार ने पकड़ा गजब का कैच

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी 40 रन बनाकर आउट हुए। यश ठाकुर की गेंद पर रजत पाटीदार ने शानदार कैच पकड़ा।

By : संजय चतुर्वेदी
vaibhav suryavanshi batting: वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन पर गंवाया विकेट, पाटीदार ने पकड़ा गजब का कैच

vaibhav Suryavanshi east zone batting

क्रिकेट। दलीप ट्रॉफी 2026 के बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी। वहीं, पहली पारी में 92 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में भी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। लेकिन 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही वैभव से बड़ी पारी की आस लगाए फैंस को फिर निराशा मिली।

वैभव ने ओवर में निकाले 18 रन

ईस्ट जोन के 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने की थी। वैभव ने पारी की शुरुआत संभलकर की, लेकिन क्रीज पर जमने के बादि उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। यश ठाकुर के ओवर में वैभव ने लगातार 4,6,4,4 लगाकर 18 रन बटोर लिए थे। उनके इस शानदार शॉट्स के बाद लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेल सकते है। हालांकि तेजी से रन बनाने की कोशिश में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

रजत पाटीदार ने पकड़ा शानदार कैच

वैभव सूर्यवंशी को यश ठाकुर ने आउट किया। गेंद पर वैभव ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन रजत पाटीदार ने बेहतरीन कैच पकड़कर उनकी पारी खत्म कर दी। वैभव ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

पहली पारी में ठोके थे 92 रन

इससे पहले वैभव ने पहली पारी में शानदार 92 रन बनाए थे। उन्होंने 81 गेंदों की पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। 

ईस्ट जोन के सामने 159 रन का लक्ष्य

मुकाबले में सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे। इसके जबाव में ईस्ट जोन ने भी 266 रन बनाए। सेंट्रल जोन की दूसरी पारी 158 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचने के लिए 159 रन का लक्ष्यम मिला।

संबंधित सामग्री

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026