UIDAI ने शुरू की नई मुफ्त सुविधा

Aadhaar Update: अब घर बैठे आधार में Email ID करें अपडेट, नहीं जाना होगा सेंटर; 31 दिसंबर तक फ्री सेवा

UIDAI ने Aadhaar App पर नई सुविधा शुरू की है। अब 31 दिसंबर 2026 तक घर बैठे आधार में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, बिना आधार सेवा केंद्र जाए और बिना किसी शुल्क के। जानें पूरा प्रोसेस

By : नरेंद्र कुमार
Aadhaar Update: अब घर बैठे आधार में Email ID करें अपडेट, नहीं जाना होगा सेंटर; 31 दिसंबर तक फ्री सेवा

नई दिल्ली। आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बड़ा कदम उठाया है। अब आधार कार्ड में Email ID जोड़ने या बदलने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI ने अपने आधिकारिक Aadhaar App पर नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए यूजर्स घर बैठे ही अपनी Email ID अपडेट कर सकेंगे। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी है। खास बात यह है कि 31 दिसंबर 2026 तक इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले Email ID अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाकर लगभग 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था।

क्या बदला है?

अब तक आधार में मोबाइल नंबर या Email ID अपडेट कराने के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना अनिवार्य था। नई व्यवस्था के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है। UIDAI का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी अपडेट के लिए केंद्रों के चक्कर लगाने से राहत देना और सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

Aadhaar App से ऐसे करें Email ID अपडेट

अगर आप आधार में अपनी Email ID जोड़ना या बदलना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स अपनाएं

  • मोबाइल में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करें या ऐप खोलें।
  • Authentication प्रक्रिया पूरी करके लॉग-इन करें।
  • Add/Update Email ID विकल्प पर क्लिक करें।
  • नई Email ID दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार Verification पूरा करें।
  • Request सबमिट कर दें।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आपकी नई Email ID आधार से लिंक हो जाएगी।

Email ID लिंक कराने के फायदे

आधार से Email ID जुड़ी होने पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलती हैं

  • आधार से जुड़े जरूरी अपडेट और नोटिफिकेशन ईमेल पर मिलते हैं।
  • Authentication और Verification अलर्ट तुरंत प्राप्त होते हैं।
  • UIDAI से संपर्क करना आसान हो जाता है।
  • अकाउंट की सुरक्षा और रिकवरी बेहतर होती है।
  • महत्वपूर्ण आधार सेवाओं और सूचनाओं से जुड़े अपडेट मिस होने की संभावना कम रहती है।

31 दिसंबर तक मुफ्त मिलेगी सुविधा

UIDAI के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच Aadhaar App के जरिए Email ID अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद शुल्क संबंधी नियमों की समीक्षा की जा सकती है।

यूजर्स के लिए राहत

नई ऑनलाइन सुविधा से लाखों आधार धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सिर्फ Email ID अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने, लाइन में लगने और शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्टफोन के जरिए कुछ आसान स्टेप्स में यह काम घर बैठे किया जा सकेगा।

संबंधित सामग्री

नया Aadhaar App क्यों बना यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड, घर बैठे मिलेंगे 10 नए फायदे?

नया Aadhaar App क्यों बना यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड, घर बैठे मिलेंगे 10 नए फायदे?

UIDAI ने mAadhaar ऐप की जगह नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकेंगे। जानिए फेस ऑथेंटिकेशन समेत 10 ऐसे फीचर्स जो आधार को पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान ब

Jun 30, 2026
देशभर में 1 जुलाई से बदलेंगे 7 बड़े नियम, कौन सा बदलाव आपकी जेब पर डालेगा सबसे ज्यादा असर

देशभर में 1 जुलाई से बदलेंगे 7 बड़े नियम, कौन सा बदलाव आपकी जेब पर डालेगा सबसे ज्यादा असर

देशभर में 1 जुलाई से LPG, आधार, दिल्ली EV पॉलिसी, कारों की कीमत, HDFC क्रेडिट कार्ड और बैंक छुट्टियों समेत 7 बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। जानिए कौन-सा नया नियम आपकी जेब पर भार डालेगा।

Jun 30, 2026
आधार कार्ड खो गया है? घर बैठे ऐसे मिनटों में पता करें अपना नंबर

आधार कार्ड खो गया है? घर बैठे ऐसे मिनटों में पता करें अपना नंबर

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या नंबर याद नहीं है, तो UIDAI की वेबसाइट, SMS, ईमेल और IVRS की मदद से घर बैठे आसानी से रिकवर कर सकते हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया।

May 26, 2026
Aadhaar लिंक नहीं तो अटक सकता है DBT पैसा, PM Kisan से सब्सिडी तक पर असर

Aadhaar लिंक नहीं तो अटक सकता है DBT पैसा, PM Kisan से सब्सिडी तक पर असर

अगर आपका बैंक अकाउंट Aadhaar से लिंक नहीं है तो PM Kisan, गैस सब्सिडी, पेंशन और DBT योजनाओं का पैसा अटक सकता है। घर बैठे स्टेटस चेक करने का आसान तरीका जानिए।

May 21, 2026
AAdhar Update News: आधार कार्ड अब उम्र प्रमाण नहीं, UIDAI के नए नियमों से बदलेंगे दस्तावेज़

AAdhar Update News: आधार कार्ड अब उम्र प्रमाण नहीं, UIDAI के नए नियमों से बदलेंगे दस्तावेज़

UIDAI ने आधार कार्ड को जन्मतिथि का प्रमाण नहीं मानने का फैसला लिया। जानिए नया नियम और आधार के नए उपयोग के बारे में।

Apr 28, 2026