चैत्र नवरात्रि 2026

कन्या पूजन पर इस रंग के कपड़े पहनें, दिखेंगी स्टाइलिश

चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, इसलिए जान लीजिए इस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए

By : सपना तंवर
कन्या पूजन पर इस रंग के कपड़े पहनें, दिखेंगी स्टाइलिश

चैत्र नवरात्रि 27 मार्च को खत्म होने वाले हैं और इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जो अष्टमी और नवमी के दिन किया जाता है। अगर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको मां के कुछ प्रिय रंग पहनने चाहिए। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि किस दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको मां के अति प्रिय रंगों के बारे में बताएंगे, ताकि मां की कृपा आप पर भी बनी रहे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

कब करें कन्या पूजन

इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हुई और 27 मार्च तक रहेंगी। आप 26 मार्च को अष्टमी और 27 मार्च को नवमी के दिन कन्या पूजन कर सकते हैं। इन दोनों दिनों के लिए अलग-अलग रंग का अलग महत्व है। इसलिए आप भी सही रंग के कपड़े पहनें, ताकि मां की कृपा प्राप्त हो।

अष्टमी पर कौन सा रंग के कपड़े पहनें

अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां महागौरी को गुलाबी रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर कन्या पूजन करना शुभ फलदायी माना जाता है। गुलाबी रंग प्रेम, शांति और करुणा का प्रतीक होता है। इसे धारण करने से मन में सकारात्मकता आती है और पूजा का वातावरण भी पवित्र और सौम्य बनता है।

नवमी पर कौन सा रंग के कपड़े पहनें

नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है, जो भक्तों को सिद्धि और सफलता का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन बैंगनी (पर्पल) रंग पहनना विशेष रूप से शुभ माना गया है। बैंगनी रंग आध्यात्म, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में भी इसे सफलता और मानसिक स्पष्टता से जोड़ा जाता है, इसलिए नवमी के दिन इस रंग के कपड़े पहनना लाभकारी माना जाता है।

राम नवमी कब है?

राम नवमी को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है कि यह 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को? पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। तिथि के आधार पर राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि उदया तिथि के अनुसार कन्या पूजन 27 मार्च को किया जाएगा।

कन्या पूजन के लिए स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज

  1. फैब्रिक का रखें ध्यान
    त्योहार के दौरान आराम और स्टाइल दोनों जरूरी होते हैं। ऐसे में कॉटन या चंदेरी सिल्क के कपड़े सबसे बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं। ये हल्के होने के साथ रॉयल लुक भी देते हैं।
  2. मिरर वर्क आउटफिट्स
    अगर आप फेस्टिव वाइब चाहती हैं, तो मिरर वर्क वाली कुर्ती या दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। यह लुक को आकर्षक बनाता है।
  3. एथनिक प्रिंट्स
    मुगल और फ्लोरल प्रिंट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये आपको सादगी के साथ एलिगेंट लुक देते हैं।
  4. इंडो-वेस्टर्न स्टाइल
    ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच के लिए आप स्लिट कुर्ती के साथ स्कर्ट या फ्लेयर्ड प्लाजो पहन सकती हैं। यह लुक स्टाइलिश और कंफर्टेबल दोनों होता है।

कन्या पूजन के दिन सही रंग और आउटफिट का चयन न सिर्फ आपकी आस्था को मजबूत करता है, बल्कि आपको खास और आकर्षक भी बनाता है।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

Oct 23, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026