चिया सीड्स से फेस मास्क

चिया सीड्स ब्यूटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं, इन चीज़ों से फेस मास्क बनाएं

अगर आप महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट से थक चुके हैं, तो घर पर किचन की साधारण चीज़ों और चिया सीड्स से अपना नेचुरल फेस मास्क बनाएं।

By : सपना तंवर
चिया सीड्स ब्यूटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं, इन चीज़ों से फेस मास्क बनाएं

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन क्लीन, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, लेकिन इसके लिए हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फेशियल लेना जरूरी नहीं है। किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजें भी आपकी स्किन को बेहतरीन निखार दे सकती हैं। चिया सीड्स भी उन्हीं में से एक हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर किचन की कुछ चीजों और चिया सीड्स से नेचुरल फेस मास्क कैसे बना सकते हैं।

चिया सीड्स के इन छोटे-छोटे बीजों में एंटीऑक्सिडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हाइड्रेशन देने वाले गुण पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, चिया सीड्स से बने कुछ आसान फेस मास्क घर पर कैसे बनाए जा सकते हैं।

हाइड्रेशन के लिए चिया-एलोवेरा मास्क

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इसे छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। जब यह सही से तैयार हो जाए, तो इसे अपने फेस पर 15 मिनट अप्लाई करें और फिर फेस को अच्छे से धो लें। इस फेस मास्क को लगाने से आपके फेस की ड्राईनेस कम होगी।

स्किन टोन सुधारने के लिए चिया-हल्दी मास्क

अगर आपकी आँखों के नीचे डार्क स्पॉट्स हैं, तो इसके लिए 1 चम्मच चिया सीड्स में 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और स्किन टोन बेहतर होता है।

झुर्रियों के लिए चिया-ग्रीन टी मास्क

कुछ लोगों को कम उम्र में ही फेस पर झुर्रियाँ आना शुरू हो जाती हैं। जिससे फेस बेकार लगने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच चिया सीड्स में 2 चम्मच ठंडी ग्रीन टी और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा धो लें। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।

एक्सफोलिएशन के लिए चिया-दही मास्क

गर्मी, धूप और धूल मिट्टी से फेस का नेचुरल ग्लो चला जाता है और फेस काफी डल दिखने लगता है। अगर आप भी डल स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो 1 चम्मच चिया सीड्स में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। 10 से 15 मिनट बाद धो लें। इससे डल स्किन में तुरंत निखार आता है।

ये कुछ देसी नुस्खे हैं। जिनकी मदद से आप अपने फेस को ग्लोइंग और शीशे की तरह चमकदार बना सकते हैं। साथ ही आपको बता दें, यहां दी गई पूरी जानकारी सलाह के तौर पर दी गई है। इसलिए एक बार आपने स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

संबंधित सामग्री
















तुलसी से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन टोनर, एक्ने और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा? जानें

तुलसी से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन टोनर, एक्ने और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा? जानें

आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बदलती लाइफस्टाइल के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर ऑयली स्किन और एक्ने यानी मुंहासों से परेशान लोगों के लिए चेहरे की देखभाल करना किसी चुनौती से कम

Nov 14, 2026
टमाटर का उपयोग कर अपनी त्वचा को बनाएं स्वस्थ और चमकदार

टमाटर का उपयोग कर अपनी त्वचा को बनाएं स्वस्थ और चमकदार

दाग-धब्बों से परेशान हैं? तो आपकी किचन में रखा एक टमाटर आपकी स्किन का गेम पूरी तरह बदल सकता है! ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए जानिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका....

Mar 30, 2026
बोटॉक्स जैसा निखार चाहिए? किचन की इन 3 चीजों से घर पर बनाएं आसान फेस मास्क

बोटॉक्स जैसा निखार चाहिए? किचन की इन 3 चीजों से घर पर बनाएं आसान फेस मास्क

पार्लर और महंगे ट्रीटमेंट से परेशान? अब किचन की चीजों से बनाएं नेचुरल फेस मास्क और पाएं ग्लोइंग, टाइट स्किन...

Mar 16, 2026
घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आपको अपने घर पर पड़ी हुई कुछ चीजों को जरूर लगाना चाहिए l

Jul 27, 2025
बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

Skin Care Tips: अपनी डाइट में कुछ फल शामिल करके आप चमकती त्वचा पा सकते हैं l

Jul 19, 2025