EPFO WhatsApp Service issue error complaints

EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

ईपीएफओ ने वाट्सएप पर पीएफ बैलेंस, पासबुक और 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देने वाली सर्विस शुरू की है। लेकिन लॉन्च के बाद यूजर्स ने दिक्कत की शिकायतें की हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

By : संजय चतुर्वेदी
EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

EPFO Whatsapp balance Service

यूटिलिटी। घर बैठे प्रॉविडेंट फंड (PF) देखने की सुविधा मिली तो कर्मचारियों को लगा कि अब वेबसाइट और ऑफिस के चक्कर लगाना खत्म हो जाएगा। लेकिन सर्विस शुरू हुए एक दिन भी नहीं बीता और सोशल मीडिया पर लोग अपनी परेशानी बताने लगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वाट्सएप (WhatsApp) पर जो नई सर्विस शुरू की है, उसमें कुछ यूजर्स को  ओटीपी नहीं मिल रहा। वहीं, कुछ के सामने एरर आ रहा है। कुछ का बैलेंस ही गलत दिखा रहा है।

पहले जानिए क्या है EPFO की नई वाट्सएप सर्विस

जानकारी के लिए बता दें कि इस सर्विस के जरिए एम्प्लॉई अपने पीएफ (PF) खाते से जुड़ी बेसिक जानकारी सीधे Whatsapp पर ले सकते हैं। यानी बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन सारी सुविधाएं चैट में ही मिलेंगी। ईपीएफओ ने इसे 1 नवंबर 2026 को अपने 74वें स्थापना दिवस के मौके पर लॉन्च किया। मकसद साफ है कि छोटी-छोटी जानकारी के लिए लोगों को ईपीएफओ की वेबसाइट खंगालनी न पड़े या ऑफिस न जाना पड़े। लेकिन इस सुविधा से जैसी आसानी की उम्मीद थी यूजर्स को वैसी आसानी नहीं मिली। लोग सोशल मीडिया पर अपनी समस्या जाहिर कर रहे हैं।

एक्स (X) पर क्या कह रहे हैं यूजर्स

सर्विस इस्तेमाल करने वाले कई लोगों ने एक्स (X) पर अपना अनुभव शेयर किया है। और सभी की शिकायतें लगभग एक जैसी हैं- 

OTP नहीं आ रहा

कई यूजर्स का कहना है कि वाट्सएप पर सर्विस इस्तेमाल करने वक्त उन्हें ओटीपी (OTP) ही नहीं मिल रहा। ओटीपी नहीं आया तो आगे बढ़ना मुमकिन नहीं और बात वहीं अटक जा रही है।

बैलेंस और पासबुक पर एरर

कुछ लोगों को पीएफ बैलेंस आ पासबुक चेक करने के दौरान एरर दिखाई दे रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स ने बताया कि सर्विस का ऑप्शन चुनने के बादभी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। कुल मिलाकर लोगों का कहना यही है कि सर्विस काम नहीं कर रही।

क्या सबके साथ हो रही है दिक्कत

अभी यह साफ नहीं है कि परेशानी सभी यूजर्स को आ रही है या कुछ ही लोग इसका सामना कर रहे हैं। सर्विस नई है, इसलिए शुरूआती दिनों में तकनीकी दिक्कतें आना असामान्य भी नहीं माना जाता। अगर आपको भी वहीं वाट्सएप पर पीएफ की जानकारी नहीं मिल रही, तो कुछ देर बाद कोशिश करके देख सकते हैं।

6 साल पहले शुरू हुई थी वाट्सएप हेल्पलाइन

ऐसा नहीं है कि वाट्सएप ईपीएफओ पर आया है। कोरोना महामारी के दौरान 2020 में संगठन ने वाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की थी, ताकि एम्प्लॉइज की शिकायतों और सवालों का जवाब दिया जा सके। मई 2020 में इसकी शुरुआत कुछ रीजनल ऑफिस में हुई थी। फिर 13 अक्टूबर 2020 तक इसे देश के सभी 138 रीजनल ऑफिस में चालू कर दिया गया। तब इसका इस्तेमाल शिकायत और सवालों के जवाब तक ही सीमित था। जबकि अब नई सर्विस में पीएफ बैलेंस और पासबुक जैसी सुविधाएं भी जोड़ दी गई हैं।

संबंधित सामग्री

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026
CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026
CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी के उस वादे की कहानी, जो 11 लोकसभा सीटों पर बना था। साथ ही चार मुख्यमंत्रियों की पहचान बनी योजनाएं भी।

Nov 01, 2026