आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

By News11 Bharat
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव स्थित आम के पेड़ से फंदे से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रोसड़ा थाना पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान सोनूपुर पंचायत के खैरा निवासी गंगाराम दास के रूप में हुई है. 

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि गंगाराम पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसका इलाज समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था. मृतक की पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है, जबकि गंगाराम पिछले कुछ महीनों से गांव में ही रह रहा था. परिजनों ने बताया कि बीते रात वह गांव में एक भोज में शामिल होने गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा. सुबह सूचना मिली कि गांव की गाछी में आम के पेड़ से मफलर के सहारे उसका शव लटका हुआ है और पास में उसके जूते रखे हुए है. मृतक के पिता जगदीश दास ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने आशंका जताई कि हत्या भी हो सकती है, हालांकि उन्होंने कहा कि सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़े: आज से शुरू हो रहा बिहार पुलिस सप्ताह-2026, 27 फरवरी तक होंगे विविध कार्यक्रम
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा