नवादा में फर्जी लोन दिलाने वाले साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और नकदी बरामद

By News11 Bharat
नवादा में फर्जी लोन दिलाने वाले साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और नकदी बरामद

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. आरोपी धनी फाइनेंस और एसबीआई से सस्ते लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे.

गठित एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरबिगहा से इन दोनों साइबर अपराधियों को पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद साइबर थाना में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी गई. इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 06/26, दिनांक 09.01.25 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमनान्नदपुर निवासी मयंक कुमार (पिता धनंजय प्रसाद) और नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरबिगहा निवासी नीरज कुमार (पिता मनोज प्रसाद) के रूप में हुई है.

पुलिस ने इनके पास से 25,750 रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. एसआईटी टीम में पु०अ०नि० मनोहर कुमार महतो, सि०/489 अविनाश कुमार, बी०एच०जी०/192249 बालमुकुंद कुमार, चा०सि०/60 विवेक कुमार (सभी साइबर थाना, नवादा) और स्वार्ट टीम, पुलिस केंद्र, नवादा के सदस्य शामिल थे.

यह भी पढ़े: जमुई के सिकंदरा बाजार रोड पर ज्वेलरी दुकानों में चोरी, आठ लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा