नवादा में बिजली के खंभे में लगी आग, समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

By News11 Bharat
नवादा में बिजली के खंभे में लगी आग, समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के माल गोदाम क्षेत्र में एक बिजली के खंभे पर अचानक आग लग गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि, समय रहते बिजली विभाग को सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. 

यह घटना तब हुई जब बिजली के खंभे से आग की चिंगारियां निकलने लगी. वहां से गुजर रहे सुरेंद्र कुमार ने इस घटना का वीडियो बनाया. उनके साथ मौजूद रवि कुमार ने बताया कि उस समय खंभे में बिजली का प्रवाह जारी था, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी. सुरेंद्र कुमार ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी. विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी. बिजली कटने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया.

आग की चिंगारियां काफी भयंकर थीं और यदि यह घनी आबादी वाले क्षेत्र में फैलती तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले बिजली विभाग को इसलिए सूचित किया ताकि कोई भी व्यक्ति बिजली के प्रवाह में आग बुझाने का प्रयास कर जोखिम न उठाए. बिजली विभाग ने भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग एक घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया. स्थानीय निवासियों की जागरूकता और बिजली विभाग के सहयोग से एक संभावित बड़ी घटना को सफलतापूर्वक टाला जा सका.

यह भी पढ़े: नवादा रेलवे स्टेशन पर शौचालय की कमी, परीक्षा देने आए छात्रों को भारी परेशानी
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा