चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सिंगापुर जाने की मिली अनुमति, कोर्ट ने रिलीज किया पासपोर्ट

By News11 Bharat
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सिंगापुर जाने की मिली अनुमति, कोर्ट ने रिलीज किया पासपोर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई हैं. अदालत ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश जारी किया है, ताकि वह जून के पहले सप्ताह में रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर जा सकें. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस आवेदन पर सुनवाई की. अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए विदेश यात्रा की अनुमति दे दी. 

बताया जा रहा है कि लालू यादव जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर जाएंगे. इससे पहले भी उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट और स्वास्थ्य जांच के लिए अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिल चुकी हैं. दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. 

बता दें कि, चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं. डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी हैं. यह बहुचर्चित घोटाला वर्ष 1990 से 1996 के बीच का है, जिसमें सरकारी कोषागारों से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की गई थी. डोरंडा कोषागार से ही करीब 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया था.

यह भी पढ़े: रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामला, दो आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा