नवादा: कोलवा जंगल में शराब माफियाओं पर पुलिस का करारा प्रहार

By News11 Bharat
नवादा: कोलवा जंगल में शराब माफियाओं पर पुलिस का करारा प्रहार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत महावर पहाड़ के कोलवा जंगल में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है. एसपी अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर रजौली पुलिस टीम ने दुर्गम जंगली इलाके में छापेमारी की. टीम ने मौके पर करीब आधा दर्जन अवैध महुआ शराब भट्टियों को चिन्हित कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इन भट्टियों से हजारों लीटर से अधिक अर्ध-निर्मित महुआ घोल शराब का कच्चा माल बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया. 

यह कार्रवाई बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को लागू करने के अभियान का हिस्सा है. पुलिस टीम के जंगल में प्रवेश की सूचना मिलते ही शराब माफिया को भनक लग गई और वे जंगली रास्तों से फरार हो गए लेकिन अवैध धंधे की जड़ों को गहरा झटका लगा है. नवादा पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों जैसे जमुंदाहा, झराही और कोलवा जंगलों में ऐसी छापेमारियां कर रही है. इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा. ऐसी कार्रवाइयों से न केवल अपराध पर लगाम लग रही है, स्थानीय लोग पुलिस की इस मुहिम की सराहना कर रहे है.

यह भी पढ़े: नवादा में सरकारी दफ्तर से कागज चोरी, पूर्व मुखिया गिरफ्तार, भूमि विवाद से जुड़ा मामला
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा