शेयर बाजार खुलते ही बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार खुलते ही बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में वृद्धि हुई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की। वैश्विक उछाल के चलते सुधार देखा गया।

शेयर बाजार खुलते ही बढ़त सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

घरेलू बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत टूटकर 24,480.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भारी नुकसान झेलने के बाद, वैश्विक शेयर बाजारों में आए उछाल के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 550.27 अंक बढ़कर 79,666.46 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे बढ़कर 91.57 पर कारोबार कर रहा है।

संबंधित सामग्री

अमेरिकी धमकी से भारतीय शेयर मार्केट में भारी गिरावट

व्यापार

अमेरिकी धमकी से भारतीय शेयर मार्केट में भारी गिरावट

राष्ट्रपति ट्रंप की रूसी तेल पर 500% टैरिफ की धमकी से भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई।