सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

By Shyam Sundar Sharma
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही कोर्ट ने इसे मूल याचिका के साथ टैग कर दिया है। भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने यह याचिका दायर की है। दायर की गई याचिका में सरकार पर यूजीसी के जरिए समाज को बांटने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि जातिगत भेदभाव सिर्फ आरक्षित वर्ग के साथ ही नहीं, बल्कि किसी भी वर्ग के साथ हो सकता है। इसलिए इसे केवल कुछ समुदायों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।

बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने  29 जनवरी को यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा) विनियमों पर रोक लगाई थी, जिन्हें 13 जनवरी को अधिसूचित किया गया था। अदालत ने कहा था कि यह विनियम "प्रारंभिक रूप से अस्पष्ट" है, इसके "बहुत व्यापक परिणाम" हो सकते हैं। अदालत ने कहा था कि यह समाज को बांटने का कारण बन सकता है। इन नियमों के खिलाफ देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था।

हाल में ही जयपुर में करणी सेना ने किया था विरोध प्रदर्शन

वहीं, हाल में ही जयपुर में राजपूत करणी सेना ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया था और इसे वापस लेने की मांग की थी। संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा था कि संगठन युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगा। देश के कई हिस्सों और शैक्षिक संस्थानों में इस विनियम के खिलाफ प्रदर्शन हुए है। 

याचिकाओं में यह आपत्ति उठाई गई है कि इन नियमों में जाति-आधारित भेदभाव को केवल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सदस्यों के खिलाफ होने वाले भेदभाव तक ही सीमित रूप में परिभाषित किया गया है। यूजीसी के नए नियम के विरोध करने वालों का कहना है कि इस एक्ट में भेदभाव की जो परिभाषा दी गई है उससे ऐसा लगता जैसे जातिगत भेदभाव सिर्फ  SC, ST और OBC के साथ ही होता है। सामान्य वर्ग के छात्रों को ना तो कोई संस्थागत संरक्षण दिया गया है, ना ही उनके लिए कोई grievance redressal system की व्यवस्था है।

संबंधित सामग्री

भारत की निफ्टी और सेंसेक्स आज गिरकर 24,400 और 77,900 तक छू गई; रियलटी और FMCG में दबाव बढ़ता है

भारत की निफ्टी और सेंसेक्स आज गिरकर 24,400 और 77,900 तक छू गई; रियलटी और FMCG में दबाव बढ़ता है

भारत के शेयर बाजार 12 अगस्त को सेंसेक्स 77,900 और निफ्टी 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। रियलटी और FMCG क्षेत्रों में विक्रय दबाव दिखाई देता है। बुधवार भी कमजोर रहने से निवेशकों ने घरेलू और ग्लोबल मार्केट की नजर रखी। एशिया के अन्य बाजारों में mixed trend, दक्षिण कोरिया और जापान बढ़त पर हैं, जबकि हांगकांग गिर रहा है।

बारिश और जलसंग्रह के कारण मध्यमाहौर में बाढ़, दुरंत मौसम में चेतावनी

बारिश और जलसंग्रह के कारण मध्यमाहौर में बाढ़, दुरंत मौसम में चेतावनी

कितने दिनों में भारी बारिश के साथ देश के पूर्वी-मध्य भागों में लगातार चढ़ता बाढ़, वर्जन सेंसिटिव इलाकों में लैंडस्लाइड की दुर्दशा।

अधिक सेंसिटिव भाषा अपनाने पर यौन अपराध मुकदमेों में सुप्रीम कोर्ट की नयी दिशा

अधिक सेंसिटिव भाषा अपनाने पर यौन अपराध मुकदमेों में सुप्रीम कोर्ट की नयी दिशा

सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेषज्ञ समिति द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर आधारित नए गाइडलाइन लागू किए हैं। ये गाइडलाइन यौन अपराधों के मुकदमे लिखने और सुनाने में पीड़िता-मुख्यता, सम्मानजनक भाषा और कम सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों को प्राथमिकता देने की दिशा में हैं।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उंची शिक्षा में रोजगारी-संबंधित बदलाव अपनाए जा रहे हैं

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उंची शिक्षा में रोजगारी-संबंधित बदलाव अपनाए जा रहे हैं

नई शिक्षा नीति को लागू करने से मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में रोज़गार और संस्कृति पर ज़ोर दिया जा रहा है। नई पाठ्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी, स्थानीय माहिरता और भारतीय मूल्यों का समावेश करते हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की रुकावट से नए खतरों की घोषणा, बाढ़ और जलेदी बारिशों ने कई राज्यों को प्रभावित किया

दक्षिण-पश्चिम मानसून की रुकावट से नए खतरों की घोषणा, बाढ़ और जलेदी बारिशों ने कई राज्यों को प्रभावित किया

मध्यप्रदेश और गुजरात में मानसून के पांचवें दिन दंगे परेशानियों ने बढ़त दिखाई। दक्षिण-पश्चिम मानसून का देरी से आना देशभर बाढ़, जलेदी बारिशों से मजबूर कर रहा है। मुंबई और अरुणाचल प्रदेश में नुकसानों की भयावहता देखी जा रही है।