Breaking News
  • Bihar Election: महागठबंधन के घोषणा पत्र में नौकरी, पुरानी पेंशन, वक्फ कानून पर बात; 20 प्वाइंट में जानें सबकुछ
  • Gold Price: अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से सोना 3400 रुपये गिरा, 96550 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन2
  • क्या वाकई पीरियड्स में अचार छूने से हो जाता है खराब,
  • दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र में क्या-क्या होगा?

होम > शहर

सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री

नेपाल की संसद को भंग करने के बाद, सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वह आज रात राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी।


नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगी। | ANI

नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगी। उनके नाम पर सहमति बन गई है।  बता दें कि उनके नाम को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। नेपाल में युवा पीढ़ी के हिंसक प्रदर्शनों के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही नेपाल की संसद को भी भंग कर दिया गया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के साथ सेना प्रमुख जनरल अशोक राज की मौजूदगी में जनरेशन-जी के नेतृत्वकर्ताओं ने एक बैठक की थी। जिसमें पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति बनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी।