उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, तेज हवाओं की संभावना

मौसम की चेतावनी उत्तर प्रदेश के लिए

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी है। बांदा में तापमान सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी तेज हवाओं की संभावना

प्रतीकात्मक तस्वीर |

विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई के कुल 38 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज चमक व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के एक दौर के बाद सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। गर्मी और तपिश में बढ़ोतरी हुई और 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

संबंधित सामग्री

बस्ती में दुल्हन ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

शहर

बस्ती में दुल्हन ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, जिसे उसने अपनी इच्छा के खिलाफ शादी की थी।