यूपी एटीएस ने चार युवकों को धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश के लिए गिरफ्तार किया

यूपी में चार युवक गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने चार युवकों को धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश के लिए गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश में एटीएस ने चार युवकों को हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या के लिए जिहादी साजिश और शरिया लागू करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

यूपी एटीएस ने चार युवकों को धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश के लिए गिरफ्तार किया

wow place | ANI

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले हिंदू धर्मगुरुओं की टारगेट किलिंग का साजिश रचने वाले चार युवकों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। चारों को सोमवार को एटीएस मुख्यालय तलब किया गया था। पूछताछ में उनकी खतरनाक मंसूबों का पता चलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चारों सुल्तानपुर, सोनभद्र, कानपुर और रामपुर के रहने वाले हैं। वह मुसलमानों पर जुल्मों और ज्यादती का प्रोपगेंडा फैलाकर काफिरों के खिलाफ जंग-ए-जिहाद करने के लिए मुजाहिदीन आर्मी बना रहे थे। साथ ही, देश में शरिया कानून लागू करना चाहते थे। इसके लिए हिंसक गतिविधियां अंजाम देने को वह सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों को जोड़ रहे थे।

आईजी एटीएस पीके गौतम ने बताया कि यह खुफिया सूचना मिली थी कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले कुछ लोग कट्टरपंथी पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित होकर हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से चुनी गई लोकतांत्रिक सरकार को गिराना चाहते हैं। वह हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहे हैं। इन मंसूबों को पूरा करने के लिए जगह-जगह मीटिंग कर रहे हैं और विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर ऑडियो व वीडियो संदेश भेजकर लोगो को उकसा रहे हैं। 

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर 20 क्विंटल गांजा को छिपाकर जब्त कर दिया

शहर

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर 20 क्विंटल गांजा को छिपाकर जब्त कर दिया

भोर में रोकने पर 10 करोड़ रुपए का अवैध गांजा और एक साजिशपूर्ण ट्रक जब्त; दो आरोपियों की गिरफ्तारी, नेटवर्क खुलासा हुआ। चूनापत्थर के छेदों से गांजे को छिपाया गया था।

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, तेज हवाओं की संभावना

शहर

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी है। बांदा में तापमान सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोलकाता के अस्पताल में लिफ्ट दुर्घटना से व्यक्ति की मौत

शहर

कोलकाता के अस्पताल में लिफ्ट दुर्घटना से व्यक्ति की मौत

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लिफ्ट दुर्घटना के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने तीन लिफ्ट ऑपरेटर और दो गार्ड को गिरफ्तार किया है।

बस्ती में दुल्हन ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

शहर

बस्ती में दुल्हन ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, जिसे उसने अपनी इच्छा के खिलाफ शादी की थी।