पार्क सर्कस स्थित कार्यालय में खंगाले दस्तावेज

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।

By : Sukhwinder Kaur , Just Click National
कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता, 7 सितंबर (हि.स.) : कोलकाता में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नादिमुल हक से जुड़े एक उर्दू अखबार के दफ्तर पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों की एक टीम पार्क सर्कस स्थित कार्यालय में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। नादिमुल हक इस उर्दू अखबार के निदेशक पद पर हैं। हालांकि, ईडी की इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है और जांच किस मामले से जुड़ी हुई है, इसे लेकर फिलहाल केंद्रीय एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद से केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता लगातार बढ़ी है। भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न मामलों में केंद्रीय एजेंसियां लगातार जांच और कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह की गई यह कार्रवाई भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। ईडी की टीम फिलहाल कार्यालय में तलाशी और दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच में अधिकारियों को क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं।

संबंधित सामग्री

एसएफआई के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज

एसएफआई के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज

संगठन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हिंसा और छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

जस्टिस घुगे ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला 

जस्टिस घुगे ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला 

समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

नोएडा में अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने वाला गिरफ्तार

नोएडा में अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने वाला गिरफ्तार

आरोपित आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटाखों का अवैध भंडारण करने के लिए पटाखे लेकर आया था।

देखते ही देखते आग में जलकर राख हुईं 12 दुकानें 

देखते ही देखते आग में जलकर राख हुईं 12 दुकानें 

आग की वजह से लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुक्सान हुआ है।

जीटीए में भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : शुभेंदु अधिकारी

जीटीए में भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और आरोपितों की गिरफ्तारी भी होगी।