पेट में छिपाकर लाई जा रही थी 11 करोड़ से अधिक की कोकीन, मुंबई एयरपोर्ट पर 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

By Mansi Kumari
पेट में छिपाकर लाई जा रही थी 11 करोड़ से अधिक की कोकीन, मुंबई एयरपोर्ट पर 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.25 करोड़ रूपए की कोकीन जब्त की हैं. पिछले चारा दिनों में चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशन में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी बेहद शातिर तरीके से कोकीन को शरीर के अंदर कैप्सूल के रूप में छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रहे थे.

पेट में निगले थे कोकीन से भरे कैप्सूल
DRI को मिली गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचे एक पुरुष और एक महिला यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया. शुरूआती पूछताछ में दोनों संदिग्ध नजर आये. सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कोकीन से भरे कई कैप्सूल निगल रखे हैं.

इसके बाद दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल निगरानी में उनके शरीर से कुल 84 कैप्सूल से 1.40 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रूपए से ज्यादा बताई जा रही हैं.

पहले भी पकड़े गए थे दो तस्कर
इससे पहले मंगलवार को भी डीआरआई ने इसी तरह की कार्रवाई में अदीस अबाबा से आये एक अफ्रीकी पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान दोनों के शरीर से 63 कैप्सूल बरामद किए गए थे, जिनमें 850 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी. अधिकारियों के अनुसार, इसकी कीमत करीब 4.25 करोड़ रूपए आंकी गई थी.

चार दिनों में 2.25 किलो कोकीन जब्त
दोनों ऑपरेशन को मिलाकर डीआरआई ने कुल 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 11.25 करोड़ रूपए बताई जा रही हैं. चारों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन, 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 17 पर FIR दर्ज

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा