Breaking News
  • Bihar Election: महागठबंधन के घोषणा पत्र में नौकरी, पुरानी पेंशन, वक्फ कानून पर बात; 20 प्वाइंट में जानें सबकुछ
  • Gold Price: अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से सोना 3400 रुपये गिरा, 96550 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन2
  • क्या वाकई पीरियड्स में अचार छूने से हो जाता है खराब,
  • दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र में क्या-क्या होगा?

होम > मनोरंजन

हर्षवर्धन राणे का किरदार चर्चा में

हर्षवर्धन राणे के किरदार ने सैयारा के कृष को पछाड़ा, फैंस में बहस

हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' में उनके किरदार की सराहना हो रही है। उनके किरदार की तुलना 'सैयारा' के कृष से की गई है, जिस पर बहस छिड़ गई है।


हर्षवर्धन राणे के किरदार ने सैयारा के कृष को पछाड़ा फैंस में बहस

हर्षवर्धन राणे और अहान पांडे | PTI

एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। अब एक प्रशंसक ने हर्षवर्धन के किरदार को ‘सैयारा’ में कृष के किरदार से बेहतर बताया। अब इस पर हर्षवर्धन ने खुद रिएक्ट किया है।

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब फिल्म में हर्षवर्धन राणे के किरदार की तुलना ‘सैयारा’ के अहान पांडे के किरदार से की जाने लगी है। एक फैन ने दोनों की तुलना में हर्षवर्धन राणे के किरदार को बेहतर बताया। इस पर खुद अभिनेता ने भी रिएक्ट किया है। जानें हर्षवर्धन ने ऐसा क्या रिप्लाई दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

एक यूजर ने की हर्षवर्धन राणे के किरदार की तारीफ
हर्षवर्धन राणे ने एक रील पर कमेंट किया है जिसमें फिल्म में उनके किरदार की तुलना सैयारा में अहान के किरदार कृष कपूर से की गई है। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के किरदार और ‘सैयारा’ में अहान पांडे के किरदार कृष कपूर के बीच तुलना की। इसमें अहान के किरदार के मुकाबले हर्षवर्धन राणे के किरदार की तारीफ की गई। हर्षवर्धन की भूमिका को प्यार में ज्यादा ईमानदार और समर्पित बताया और कहा कि उनके किरदार में कृष कपूर के विपरीत कोई बुराइयाँ नहीं हैं, जिन्हें उन्होंने औरतों पर डोरे डालने वाला बताया। सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि दोनों किरदार अच्छे थे, लेकिन हर्षवर्धन का किरदार ज्यादा बेहतर था।

हर्षवर्धन ने किया ये कमेंट
अब इस रील पर हर्षवर्धन राणे ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने अपनी तारीफ वाली इस रील पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैम आपकी किस्मत में भी एक ऐसा लड़का लिखा है।’ अब हर्षवर्धन का ये कमेंट वायरल है। लोग इसे अलग-अलग तरह से देख रहे है। कुछ लोग जहां इस रिएक्शन के लिए हर्षवर्धन राणे की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे हर्षवर्धन का अहान पांडे पर तंज बता रहे हैं। जबकि हर्षवर्धन राणे की प्रतिक्रिया के बाद अब इस मुद्दे पर फैंस के बीच एक बहस छिड़ गई है।