Tamil Nadu CM Vijay Divorce Case Closed

Vijay Thalapati Talaq Case: CM विजय के तलाक मामले में नया मोड़; पत्नी ने अर्जी वापस ली, कोर्ट में केस बंद

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने अदालत से अपनी याचिका वापस ले ली। इसके बाद कोर्ट ने केस बंद कर दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Vijay Thalapati Talaq Case: CM विजय के तलाक मामले में नया मोड़; पत्नी ने अर्जी वापस ली, कोर्ट में केस बंद

CM Vijay Wife withdraws Talaq case

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक का मामला फिलहाल खत्म होगया है। चेंगलपट्टू जिला अदालत में संगीता ने अपनी तलाक याचिका वापस ले ली। इसके बाद अदालत ने केस का निपटारा कर दिया।

दरअसल, काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब अदालत में हुए इस घटनाक्रम ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है। सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेश हुईं और उन्होंने अदालत को बताया कि वह अब इस कानूनी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।

सुनवाई के दौरान बदला पूरा घटनाक्रम

बता दें कि 7 अगस्त को हुई सुनवाई में संगीता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। कोर्ट के ऑफिशियल सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपनी याचिका वापस लेने की इच्छा जताई साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई। इसके बाद अदालत ने याचिका को वापस ली गई मानते हुए मामले को बंद कर दिया।

फरवरी में शुरू हुई थी कानूनी लड़ाई

संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक याचिका दायर की थी। उन्होंने अदालत से विवाह  समाप्त करने की मांग की थी। याचिका में दावा किया गया था कि वैवाहिक संबंध पूरी तरह टूट चुके हैं और साथ रहना संभव नहीं है।

याचिका में लगाए थे कई गंभीर आरोप

अदालती याचिका में संगीता ने एक्टर विजय पर विवाहोत्तर संबंध, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और परिवार से दूरी बनाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि वर्ष 2021 में उन्हें कथित संबंध की जानकारी मिली थी। याचिका के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं समय के साथ पारिवारिक संबंध भी प्रभावित हुए। इन आरोपों पर विजय की ओर से इस खबर में कोई प्रतिक्रिया दर्ज नहीं है।

करीब तीस साल पुराना है दोनों का रिश्ता

विजय और संगीता ने 1998 में ब्रिटे नमें अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई थी। इसके बाद 1999 में चेन्नई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह आयोजित हुआ। इस शादी के चलते दोनों के दो बच्चे हैं। पिछले कुछ वर्षों में सार्वजनिक कार्यक्रमों में संगीता की अनुपस्थिति के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। लेकिन अदालत में याचिका दायर होने के बाद ही यह मामला आधिकारिक रूप से सामने आया। अब याचिका वापस लेने के साथ इस हाई प्रोफाइल विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

संबंधित सामग्री

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026