सर्वदलीय बैठक का हाल

संसद के मानसून सत्र से पहले हंगामा शुरू, सर्वदलीय बैठक में दिखे बागी, घटती ताकत अहसास होते ही बिफरे, किया वाकआउट

मानसून सत्र से पहले अपनी घटती ताकत का विपक्ष को हो गया एहसास

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
संसद के मानसून सत्र से पहले हंगामा शुरू, सर्वदलीय बैठक में दिखे बागी, घटती ताकत अहसास होते ही बिफरे, किया वाकआउट

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है. संसद के मानसून सत्र से पहले परम्परा के अनुसार रविवार को सर्वदलीय बैठक आहूत की गई थी. लेकिन इस सर्वदलीय बैठक में बड़ी ही रोचक स्थिति देखने को मिली. सर्वदलीय बैठक में विपक्ष तो पहुंचा, लेकिन जैसे ही वहां पर टीएमसी के बागी सांसदों को देखा उसे इस बात का अहसास हो गया कि अब वाकई में उसकी ताकत घट गई है. इसलिए जैसे ही उसने बाकी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में देखा, भड़क उठा और वह बैठक का बहिष्कार करते हुए वाकआउट कर गया.

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी. मगर सर्वदलीय बैठक की शुरुआत विपक्ष के वॉकआउट से हुई. वॉकआउट को विपक्ष का कहना है कि वह संविधान बचाने के लिए ऐसा कर रहा है. दरअसल, विपक्ष मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं को देखकर भड़का था. यानी उसे इस बात का एहसास हो गया कि अब वाकई में उसकी ताकत बहुत घट गई है. बता दें कि 20 टीएमसी सांसदों ने पाला बदल कर एनसीपीआई जॉइन कर ली है और एनसीपीआई ने एनडीए को समर्थन करने का फैसला किया है. बता दें कि तथाकथित बागी 20 सांसदों के विलय को स्पीकर ने मंजूरी नहीं दी है. अयोग्यता से जुड़ी 20 याचिकाएं अभी भी लंबित हैं.

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए बुलाई गई बैठक से TMC, समाजवादी पार्टी, DMK, JMM, आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, लेफ्ट पार्टियां और शिवसेना (UBT) समेत पूरा विपक्ष सर्वदलीय बैठक से विरोध स्वरूप बाहर निकल आया. 

यह भी पढ़ें: रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल का फैसला बदला, अब बिना टिकट यात्री की हुई मौत तो मिलेगा 8 लाख मुआवजा

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा