न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इसी बीच अब उन पर हमले की खबर सामने आई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस संबंध में जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक पर किसी ने हमले की कोशिश की है, हालांकि गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई.
विरोध प्रदर्शन बाधित करने की कोशिश- अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके ने ये भी बताया कि गुप्त जानकारी मिली है कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी.
अभिजीत दिपके का सोशल मीडिया पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा "जंतर-मंतर पर गुंडों ने सोनम वांगचुक पर हमला करने की कोशिश की. उन पर कोई वस्तु फेंकी गई, लेकिन सौभाग्य से उन्हें चोट नहीं आई. कुछ दिन पहले, पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर मैंने चेतावनी दी थी कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा. अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी, क्योंकि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को खत्म करने की स्पष्ट योजना है."

Goons tried to attack Sonam sir at Jantar Mantar. An object was thrown at him, but fortunately, he was not hurt.

A few days ago, I had warned that people would be sent to Jantar Mantar to disrupt the protest after I was informed by an insider in the police.

If anything happens…
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 17, 2026

क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बीते करीब 1 महीने से NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन से शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोनम वांगचुक का नाम भी जुड़ चूका है. NEET पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वह बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. अब तक उनका 9 किलो से अधिक वजन घट चूका है, लेकिन न तो इस मुद्दे पर सरकार कोई पहल कर रही है न ही सोनम वांगचुक अपनी मांग पूरी हुए बिना भूख हड़ताल तोड़ने को तैयार हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: 20वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कहा- "किसी भी हालत में 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा"