राम मंदिर विवाद पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, चांदी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी 3 सदस्यीय SIT

By Vaibhaw Vikram
राम मंदिर विवाद पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, चांदी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी 3 सदस्यीय SIT

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अयोध्या राम मंदिर से हुए चांदी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम बनाई है. बताया जा रहा है कि सरकार का यह कदम राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उठाया गया है.  अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग के बाद की गई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोप के बाद यह मामला अब एक राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है. जिसके बाद ट्रस्ट ने इस मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया था. साथ ही ट्रस्ट का यह भी कहना है कि मंदिर परिसर में रखी दान पेटियों और चंदे के प्रबंधन को लेकर सोशल मीडिया कई सारे भ्रामक करने वाली जानकारी लोगों के बीच फैलाई जा रही है.  जिससे श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.

वहीं बताया जा रहा है कि  इस मामले की जांच अब सरकार के द्वारा  गई एसआईटी की टीम करेगी. इस टीम में लखनऊ मंडल के आयुक्त आईएएस विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक  किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को शामिल किया गया है. यह टीम राम मंदिर में में दान पेटियों से संबंधित आरोपों, चंदे के प्रबंधन और वित्तीय प्रक्रियाओं की जांच करेगी.
 
यह भी पढ़ें: धुर्वा में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, पहचान होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा