न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम सूचना जारी की हैं. बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल को दखते हुए SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरुरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा ले ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
25 और 26 मई को रहेगी हड़ताल
SBI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया हैं. इस हड़ताल का असर देशभर की कई शाखाओं में देखने को मिल सकता हैं. हालांकि बैंक ने कहा है कि जरुरी सेवाओं को चालू रखने की कोशिश की जाएगी लेकिन शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह
बैंक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी हैं. SBI ने कहा है कि नकदी की जरुरत पड़ने पर ग्राहक ATM और ADWM सुविधाओं का उपयोग करें. इसके अलावा छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए कस्टमर सर्विस व्पाइंट (CSP) की मदद लेने को कहा गया हैं. वहीं इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, YONO ऐप और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं के जरिए भी ज्यादातर काम आसानी से किए जा सकते हैं.
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="zxx" dir="ltr"><a href="https://t.co/1B6bJTc9Co">pic.twitter.com/1B6bJTc9Co</a></p>— State Bank of India (@TheOfficialSBI) <a href="https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/2057751183960477944?ref_src=twsrc%5Etfw">May 22, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
लगातार छुट्टियों से बढ़ सकती है परेशानी
इस बार बैंकिंग सेवाओं पर असर ज्यादा पड़ सकता है क्योंकि हड़ताल से पहले और बाद में लगातार छुट्टियां भी हैं. 23 और 24 मई को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 25 और 26 मई को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल हैं. वहीं आगे ईद की छुट्टी भी पड़ रही हैं.
यह भी पढ़े: Ranchi Police Transfer: रांची पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, तीन इंस्पेक्टरों का तबादला