न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया हैं. भारत सरकार की प्रतिष्ठित नवरत्न कंपनी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड यानी NALCO नने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 268 रिक्त पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं पास, ITI और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
यह भर्ती मुख्य रूप से ओडिशा के दामनजोड़ी स्थित NALCO माइंस और रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए निकाली गई हैं. ऐसे में तकनीक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह सरकारी सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका माना जारहा हैं.
कब से शुरू होंगे आवेदन?
NALCO की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी हैं. इच्छुक उम्मीदवार 10 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 जून ही तय की गई हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान में अलग-अलग तकनीकी और ऑपरेटर पद शामिल किए गए हैं. इनमें Supt JOT ऑपरेटर, फिटर, इलेक्ट्रिकल, लैबोरेट्री और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे पद शामिल हैं. इसके अलावा Operator HEMM Grade-III, Mining Mate Grade-III, Junior Foreman और Technician Grade-III जैसे पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी. सबसे ज्यादा पद Operator Grade-III और Electrical कैटेगरी में निकाले गए है, जिससे तकनीकी ट्रेड वाले उम्मीदवारों को ज्यादा अवसर मिलने की संभावना हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी?
NALCO की इस भर्ती में वेतन भी आकर्षक रखा गया हैं. SUPT (JOT) पद पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान हर महीने 15,500 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को T0 ग्रेड में 29,500 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. वहीं जूनियर फोरमैन पद के लिए सैलरी और भी ज्यादा हैं. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,500 रुपये से लेकर 1,15,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.
मेडिकल सुविधा भी मिलेगी
NALCO में चयनित कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को कंपनी की ओर से मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवार NALCO अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार NALCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Non-Executive Recruitment 2026” सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई हैं.
यह भी पढ़े: महाबलेश्वर में भीषण सड़क हादसा, 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; 8 की मौत