सूर्या चौहान हत्याकांड पर सीएम योगी सख्त, बोले- 'नालायक औलादों को सबक सीखना...'

By Vaibhaw Vikram
सूर्या चौहान हत्याकांड पर सीएम योगी सख्त, बोले- 'नालायक औलादों को सबक सीखना...'

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
गाजियाबाद में हुए सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है. बताया जा रहा है कि सीएम योगी का यह बयान उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आया है. बताया जा रहा है कि बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नालायक औलादों को सबक सीखना होगा. अपनी बातों को आगे रखते हुए सीएम योगी ने कहा कि समय और परिस्थिति को देखते हुए शस्त्र उठाना होगा, अगर सामने खर-दूषण हो. 

सरकार की संवेदनाएं सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ हैं. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए सीएम योगी ने बिना किसी भेदभाव के आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की भी बात कही. सीएम योगी ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के अनुरूप प्रदेश और देश में सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.

साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अहिंसा और मानवता समाज के आभूषण हैं, लेकिन जब समाज और व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी करने वाली ताकतें हों, तब उनके मुकाबले के लिए आवश्यक कदम उठाना भी जरूरी हो जाता है. सभी को कानून और व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए तथा किसी को भी नियमों से ऊपर नहीं समझना चाहिए. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पूरा मामला गाजियाबाद में 28 मई की शाम की है. जहां एक 17 साल के युवक सूर्या चौहान को उसके दोस्तों के द्वारा चाकू मारकार हत्या करने की है. वहीं पुलिस के द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी है. परिजनों का कहना है कि सूर्या को उसके कुछ पुराने दोस्तों ने फोन कर एक स्थान पर बुलाया था. जैसे ही वह वहां पहुंचा, कई युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले के बाद गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान सूर्या ने अपना दम तोड़ दिया और उसकी मृत्यु हो गई.  इस मामले में कई आरोपियों के नाम सामने आए हैं. जिसमें असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक सहित कई लोगों के नाम शामिल है. जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है. असद का एनकाउंटर किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पूर्णिमा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा