महाबलेश्वर में भीषण सड़क हादसा, 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; 8 की मौत

By Vaibhaw Vikram
महाबलेश्वर में भीषण सड़क हादसा, 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; 8 की मौत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि महाबलेश्वर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना मे बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत बचाव के कार्य में लग गए. 
 
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई है. रात के अंधेरे में राहत बचाव का कार्य काफी जोखिम भरा था. वहीं ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को जानकारी साझा करने के बाद, स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाबलेश्वर ट्रैकर्स की टीम, और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया. गहरी खाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बेहद सावधानी के साथ चलाना पड़ा. कार को रस्से की मदद से खाई से उप्पर लाया गया.

मृतकों की पहचान सातारा जिले के कोरेगांव तहसील के आसगांव गांव के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है. इनमें 25 वर्षीय महेश अनिल पवार, 21 वर्षीय आदित्य अशोक सालुंखे, 25 साल के रितेश राजेंद्र लोखंडे, 20 साल के सुहास जितेंद्र लोखंडे, 18 साल के अंश समीर चव्हाण, 21 साल के उत्कर्ष आनंद शिंगटे, 25 साल के अनिल अभिमन्यू शिंगटे और 35 वर्षीय नितीन किसन नायकोंडे के रूप में हुई है. 
 
यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक्स कारोबार पर संकट, ताड़ी-हड़िया बनी लोगों की पहली पसंद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा