संसद का मानसून सत्र

तय हो गया संसद के मानसून-सत्र में किन विधेयकों पर होगी चर्चा, परिसीमन और महिला आरक्षण लिस्ट में नहीं!

20 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले सत्र के हंगामेदार होने के आसार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
तय हो गया संसद के मानसून-सत्र में किन विधेयकों पर होगी चर्चा, परिसीमन और महिला आरक्षण लिस्ट में नहीं!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. संसदके इस सत्र की विशेष चर्चा हो रही है, क्योंकि इसमें केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लाने वाली है. जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा परिसीमन और महिला आरक्षण बिल की हो रही है. इस बीच केंद्र सरकार 7 विधेयकों को सदन पटल पर लाने का संकेत दे दिया है. लेकिन हैरत की बात है कि इन सात विधेयकों में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का जिक्र नहीं है. इतना ही नहीं, एक और विधेयक जिसकी चर्चा है कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री को पद से हटाने का प्रस्ताव करने वाला 130वां संवैधानिक संशोधन विधेयक इस संसद सत्र में आने वाला है, लेकिन यह विधेयक भी इस सूची में नहीं है.

संसद का मानसून सत्र 19 दिन चलेगा. मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो कर 7 अगस्त तक चलेगा. हालांकि, इसके आगे बढ़ने की भी संभावना है.  

इन 7 विधेयकों पर होगी चर्चा

  • विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक
  • विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025
  • आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026
  • सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026
  • जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026
  • राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026
  • MSME विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 

मानूसन सत्र के हंगामेदार होने के आसार

संसद के आगामी सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. क्योंकि विपक्ष के पास कई मुद्दे हैं जिन पर सरकार को घेरने का पूरा अवसर है. इन मुद्दों में अयोध्या के राम मंदिर में हुई चंदा चोरी और पेपर लीक मामले प्रमुख हैं.  इसके बाद E20 पेट्रोल का भी एक बड़ा मुद्दा है, जिस पर देश में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक का विरोध विपक्ष कर रहा है. एसआईआर का मुद्दा भी विपक्ष के पास बड़ा मुद्दा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून के फिर से सक्रिय होने का अनुमान, 21 जुलाई तक आकाशीय घटनाओं के साथ होगी बारिश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा