मालवीय नगर हादसा: कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की रिमांड पर भेजा

By Vaibhaw Vikram
मालवीय नगर हादसा: कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की रिमांड पर भेजा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
दिल्ली के मालवीय नगर में बीते दिन हुए आगजनी की घटना के बाद अब जांच काफी तेज हो गई है. इस केस के आरोपी लवकेश बजाज को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर साकेत कोर्ट में पेश किया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 4 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के द्वारा कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह दलील दी गई है कि मामले की गहराई से जांच करने के लिए हमें आरोपी लवकेश बजाज को अपने रिमांड में लेना होगा. खासतौर पर होटल से जुड़े दस्तावेज़ों और अन्य अहम जानकारियों को जुटाने के लिए.

वहीं पुलिस रिमांड को लेकर आरोपी लवकेश बजाज का भी बयान सामने आया है. लवकेश बजाज का कहना है कि जांच में वह पूरी तरह से पुलिस का मदद कर रहा है, इसलिए पुलिस हिरासत की कोई जरूरत नहीं है. वहीं कोर्ट में आरोपी लवकेश बजाज के वकील ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक FIR की कॉपी नहीं दी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है. वहीं इसपर दिल्ली पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि वह जल्द FIR की कॉपी उन्हें उपलब्ध करा देंगे. 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुलिस इस मामले की जांच शक्ति से कर रही है. पुलिस ने MCD को पत्र लिखकर इमारत का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे कराने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिल्डिंग सुरक्षा मानकों पर खरी थी या नहीं. 

यह भी पढ़ें: माइंस के गहरे गड्ढे में जमे पानी में डूबे युवक का शव 25 घंटे बाद बरामद, NDRF टीम पहुंचने से पहले पानी से बाहर आया शव
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा