नई दिल्ली: NDA की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए सुदेश महतो, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए PM मोदी को दी बधाई 

By Ark Sahuliyar
नई दिल्ली: NDA की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए सुदेश महतो, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए PM मोदी को दी बधाई 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक देश का निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी और भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट किया.

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेता शामिल हुए. सुदेश महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं, जिससे वह आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक अनवरत रूप से सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस उपलब्धि पर आयोजित बैठक के दौरान 12 वर्षों की सफल उपलब्धियों को रेखांकित किया गया और आगामी विकास व राजनीतिक रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ.

सुदेश महतो ने PM मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आपके दृढ़ नेतृत्व, अथक परिश्रम, जन-विश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. हम आपके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र निर्माण के इस सतत अभियान की निरंतर सफलता की कामना करते हैं.

यह भी पढ़ें- झारखण्ड से राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी का नामांकन वैध घोषित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा