पान मसाला

अब प्लास्टिक में पैक नहीं होगा पान मसाला, FSSAI का नया नियम लागू

पान मसाला की पैकेजिंग अब पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त और इको-फ्रेंडली होगी.

By Dipali Kumari
अब प्लास्टिक में पैक नहीं होगा पान मसाला, FSSAI का नया नियम लागू

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
पान मसाला की पैकेजिंग अब प्लास्टिक में नहीं होगी. दरअसल भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार अब पान मसाला पैक करने के लिए ऐसे किसी भी मटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, जिसमें प्लास्टिक (जैसे पॉलीथीन, PVC) या एल्युमिनियम फॉइल की परत चढ़ी हो. पान मसाला की पैकेजिंग अब पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त और इको-फ्रेंडली होगी.

छोटे टीन डिब्बों में पैक होगा पान मसाला 

FSSAI ने बताया कि बिना प्लास्टिक/एल्युमिनियम कोटिंग वाले सादे कागज या नेचुरल मटेरियल में ही अब पान मसालों की पैकेजिंग होगी. इसके अलावा धातु के बने छोटे टीन डिब्बों में या फिर कांच की बोतलों या डिब्बों में पैकेजिंग होगी. पान मसाला बनाने वाली कंपनियों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के सख्त नियमों का भी पालन करना होगा.

आम तौर पर पान मसाला जिन चमकदार प्लास्टिक पाउच में आता है, वे पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही लंबे समय तक प्लास्टिक और केमिकल के संपर्क में रहने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जनता से सलाह और सुझाव मांगने के बाद इस नए नियम को आधिकारिक रूप से देश भर में लागू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: 7.4 के तगड़े झटके से हिल गया कोलंबिया, अब तक 132 लोगों की मौत, 570 लोग घायल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा