सम्मान

शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण समेत 65 हस्तियों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू करेंगी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे उपस्थित

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण समेत 65 हस्तियों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू करेंगी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवारको नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी. आज आयोजित होने वाले समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत समेत देश की 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया. शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया जाएगा. इनके अलावा आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे बड़े नागरिक सम्मान के लिए कई बड़ी हस्तियां उपस्थित रहेंगी जिनमें टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक प्रमुख हैं. यह समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा. समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे.

किन्हें मिलने वाला है कौन-सा सम्मान?


पद्म विभूषण (2)
जस्टिस केटी थॉमस - सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज
पी. नारायणन - मशहूर मलयालम पत्रकार

पद्म भूषण ( 7)
विजय अमृतराज - टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी
ममूटी - मलयालम सुपरस्टार
अलका याग्निक - पार्श्व गायिका
शिबू सोरेन (मरणोपरांत) - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
भगत सिंह कोश्यारी
उदय कोटक
पीयूष पांडेय  (मरणोपरांत)

पद्म श्री (56)
रोहित शर्मा - भारत के पूर्व क्रिकेट कप्ता
नसविता पूनिया - हॉकी खिलाड़ी
आर. माधवन - एक्टर, 'मैडी'
सतीश शाह (मरणोपरांत) - थिएटर-TV-फिल्म के दिग्गज
राजेंद्र प्रसाद - तेलुगु सिनेमा के दिग्गज
इनके अलावा अन्य 51 दिग्गजों के पद्मश्री सम्मान मिलेगा

बता दें कि यह दूसरा नागरिक सम्मान समारोह है. इससे पहले 25 मई को पहले समारोह में भी 65 पद्म पुरस्कार दिए गए थे जिनमें 2 पद्मविभूषण, 6 पद्मभूषण, 57 पद्मश्री सम्मान शामिल है. दोनों सम्मान समारोहों को मिलाकर कुल 131 पद्म पुरस्कार किए जा रहे हैं. 2026 के लिए सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी. जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण, 113 पद्म श्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: जेएमएम-कांग्रेस ने फिर उठाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, पद्म भूषण दिए जाने का भी किया स्वागत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा