punjab congress demands resignation and arrest of

भगवंत मान के कथित वीडियो पर कांग्रेस का हमला, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उनके इस्तीफे, एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की है.

By Vaibhaw Vikram
भगवंत मान के कथित वीडियो पर कांग्रेस का हमला, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पंजाब में AAP और कांग्रेस आमने सामने आती हुई नजर आ रही है. यह टकरार दोनों पार्टियों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के द्वारा दिए गए एक बयान के वजह से देखने को मिल रहा है. वहीं सीएम Bhagwant Mann के कथित वीडियो को लेकर कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के इस्तीफे की मांग के साथ साथ उनके ऊपर FIR और गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी नए कहा कि हम सभी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सीएम पद से इस्तीफा दें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सीएम भगवंत मान ने सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत मान ने कई बार सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते रहे हैं और उनका आचरण स्वीकार्य नहीं है.

चन्नी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अकाल तख्त के आदेशों और मर्यादा को चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता भगवंत मान से संपर्क नहीं रखेगा क्योंकि Akal Takht ने उनके सामाजिक बहिष्कार का आदेश दिया है. चन्नी ने दावा किया कि गुरुग्राम की एक लैब से कथित तौर पर फर्जी टेस्ट रिपोर्ट बनवाकर अकाल तख्त द्वारा तैयार कराई गई रिपोर्ट को गलत साबित करने की कोशिश की गई. वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष Amrinder Singh Raja Warring ने भी मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि अकाल तख्त ने भगवंत मान को गुरु का दोषी और पंथ विरोधी करार दिया है, इसलिए उन्हें तख्त के समक्ष पेश होकर माफी मांगनी चाहिए.

वहीं इस मामले में पंजाब के सीएम पर आरोप लगाते हुए राजा वडिंग ने कहा कि इस मामले को दबाने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को गुरुग्राम भेजा गया था. जहां हुए घटनाक्रम में यह साफ साबित होता है कि एक कथित झूठ को छिपाने के लिए आम आदमी पार्टी हरसंभव प्रयास कर रही है. वहीं बात करें सीएम हेमंत मान और आम आदमी पार्टी की तो, अभी तक इस मामले को लेकर ना तो सीएम और ना ही आम आदमी पार्टी के तरफ से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है. मामला राजनीतिक और धार्मिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला मामले के आरोपी सौरभ आशीष केडिया ने सुप्रीम कोर्ट से लगायी अग्रिम जमानत की गुहार