न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, ED ने लंबी पूछताछ और कई घंटों तक चली जांच के बाद यह कार्रवाई की. ED ने संजीव अरोड़ा से जुड़े कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान अहम दस्तावेजों की जांच की गई और कई लोगों से पूछताछ भी की गई. बताया जा रहा है कि अरोड़ा के कुछ करीबी सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है. ED की टीम ने शनिवार सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी, जो देर शाम तक जारी रही. अधिकारियों ने विभिन्न ठिकानों से वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं. फिलहाल एजेंसी की रेड कुछ स्थानों पर जारी बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामला: सरकार और JSSC को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 16 मई का अंतिम मौका
पंजाब सरकार के मंत्री और AAP नेता संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने की कार्रवाई
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा