पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में सुधार, डॉक्टर्स की निगरानी में चल रहा इलाज

By Mansi Kumari
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में सुधार, डॉक्टर्स की निगरानी में चल रहा इलाज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर हैं. बता दें कि, पिछले दो दिनों से CM भगवंत मान को वायरल फीवर और डाइजेशन संबंधी दिक्कत थी. घर पर दवा लेने के बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हुआ और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

फोर्टिस अस्पताल का बयान
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि CM भगवंत मान को थकावट और हृदय गति धीमी होने की शिकायत के बाद लाया गया. जांच के बाद उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया हैं. डॉक्टरों ने बताया कि पल्स रेट में सुधार हुआ है और मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही हैं.

कैबिनेट बैठक स्थगित
CM मान शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे. लेकिन अचानक तबीयत खराब होने से यह बैठक स्थगित करनी पड़ी. इस बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा होनी थी.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून का कमजोर असर, बादलों के बीच वज्रपात और रुक-रुक कर बारिश की संभावना

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा