होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने फिर किए ईरानी ठिकानों पर हमले, बंदर अब्बास में देर रात गूंजे धमाके

By Mansi Kumari
होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने फिर किए ईरानी ठिकानों पर हमले, बंदर अब्बास में देर रात गूंजे धमाके

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखा रहा हैं. अमेरिका और ईरान के बीच कुछ दिन पहले बनी अस्थाई शांति अब टूटती नजर आ रही हैं. बुधवार देर रात अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदर नए हवाई हमले किए, जिसके बाद रणनीतिक रुप से बेहद अहम बंदर अब्बास शहर में तीन जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया.

रात 1:30 बजे गूंजे धमाके, दहल उठा बंदर अब्बास
जानकारी के अनुसार, दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास शहर के पूर्वी हिस्से में रात करीब 1:30 बजे लगातार तीन तेज धमाके हुए. धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई.

होर्मुज बना दुनिया की चिंता का केंद्र
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता हैं. यहां से दुनिया के बड़े हिस्से में तेल की सप्लाई होती हैं. ऐसे में इस इलाके में बढ़ता सैन्य तनाव वैश्विक बाजारों और तेल कारोबार पर बड़ा असर डाल सकता हैं.

48 घंटे में दूसरा बड़ा हमला
यह लगातार दूसरी बार है, जहां अमेरिका ने 48 घंटे के भीतर ईरान के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की हैं. इससे पहले सोमवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल लॉन्च साइटों और ईरानी नौसेना की उन नावों को निशाना बनाया था, जिन पर समुद्र में बारूदी माइंस बिछाने का आरोप था. सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा था कि अमेरिकी सैनिकों और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी.

ईरान ने दो जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं. ईरानी सरकार ने इन हमलों को सीजफायर का उल्लंघन बताते हुए कहा कि किसी भी हमले का जवाब जरुर दिया जाएगा. ईरानी अधिकारियों ने साफ कहा है कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा. इसके साथ ही ईरान समर्थित संगठनों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया हैं.

ट्रंप के सख्त बयान से बढ़ी चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पूरे मामले पर सख्त रुख दिखाया हैं. कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते से वह अभी संतुष्ट नहीं हैं. ट्रंप ने कहा “या तो समझौता हमारी शर्तों पर होगा, नहीं तो हमें सैन्य कार्रवाई के जरिए इस मामले को पूरी तरह खत्म करना पड़ेगा.” उन्होंने ईरान के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि भविष्य में ईरान और ओमान मिलकर होर्मुज के समुद्री रास्ते को नियंत्रित करेंगे.

यह भी पढ़े: बाघमारा में एक बार फिर गूंजी गोलियों की आवाज, दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में 3 घायल
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा