किसानों का दिल्ली मार्च

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए <br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोज पार्टी के सोमवार के दिल्ली में संसद मार्च के बाद केन्द्र सरकार की मुसीबतों में इजाफा करने के लिए पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली आ धमके हैं. शंभू बॉर्डर पर किसानों का महाजुटान हो चुका है और वे दिल्ली मार्च की तैयारी कर रहे हैं. किसान दिल्ली में महापंचायत की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए मोर्चा सम्भाल लिया है. 

किसान भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की खिलाफत कर रहे हैं. इसी समझौते को खत्म करने के लिए ही उन्होंने आन्दोलन का रास्ता अख्तियार किया है. किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में बीएनएस की धारा-163 लागू कर दी गई है. जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेड लगाए गए हैं. कल हुए दिल्ली में प्रदर्शन और दिल्ली में होने वाली किसानों की महापंचायत के कारण वाहनों के आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित है. किसान दिल्ली के किसान घाट जाना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने सरकार से 4 घंटे का समय मांगा है. उनका कहना है कि किसान घाट किसानों का है, इसलिए उन्हें वहां जाने की अनुमति दी जाए. वे वहां चार घंटे महापंचायत कर वापस लौट जाएंगे.

किसानों की क्या हैं आशंकाएं?

  • अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को रद्द किया जाए.
  • फ्री ट्रेड  एग्रीमेंट से भारतीय कृषि, डेयरी और गांवों में रहने वाले लोगों की इनकम पर असर होगा जो भारतीय किसानों के लिए खतरनाक है, इसलिए इसे तत्काल रद्द किया जाए.
  • विदेशी उत्पाद भारतीय बाजारों में आते हैं तो न सिर्फ देशी किसानों को भारी नुकसान होगा, बल्कि उनका धंधा बंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा