magistrate Threat Message sent CJP Leader Jail

Jail Magistrate Threaten: CJP नेताओं को जेल भेजने वाले मजिस्ट्रेट को आया धमकी भरा मैसेज, पुलिस ने शुरू की जांच

कोकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजकों को जेल भेजने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी भरा मैसेज मिला है। उन्होंने मंदिर मार्ग थाने में केस दर्ज कराया है, पुलिस जांच कर रही है।

By : संजय चतुर्वेदी
Jail Magistrate Threaten: CJP नेताओं को जेल भेजने वाले मजिस्ट्रेट को आया धमकी भरा मैसेज, पुलिस ने शुरू की जांच

magistrate get threatned Massege sent Jail CJP Leaders

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के सहसंयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल भेजने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पास धमकी भरा मैसेज पहुंचा है। मैसेज मिलते ही मजिस्ट्रेट ने दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में शिकायत दी है। इसके चलते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की शिकायत पर जांच का काम शुरू कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा मैसेज किसने भेजा और किस नंबर या माध्यम से भेजा गया। मैसेज की भाषा और उसमें लिखी बातों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जंतर-मंतर में घुसने पर हुई थी कार्रवाई

बता दें कि दोनों सहसंयोजकों पर गिरफ्तारी का पूरा मामला जंतर मंतर से जुड़ा है। दिल्ली में सख्त नाकेबंदी लगी हुई थी। इसके बावजूद दोनों के साथ आजिंक्य शिंदे प्रतिबंधित क्षेत्र जंतर-मंतर में घुस गए थे। इस आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

कोर्ट ने भेजा तिहाड़ जेल

बीते बुधवार को सुबह दिल्ली पुलिस ने तीनों को संसद मार्ग स्थित एसीएम कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई में सामने आया कि सौरव और आशुतोष ने पिछली जमानत की शर्त का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर कोर्ट ने दोनों को 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था। इसी आदेश के बाद अब मजिस्ट्रेट को धमकी भरा मैसेज मिलने की बात सामने आई है।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026