दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग कर रही है… हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद पार्टी के समर्थकों के जुटने की खबरों के बीच राजधानी के कई इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा में 38 हजार जवान तैनात
प्रदर्शन को देखते हुए करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, जनपथ रोड और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। रेलवे और मेट्रो सेवाओं पर भी प्रतिबंधों का असर पड़ा है।
ट्रेने रद्द आम लोग परेशान
खबर के मुताबिक, दिल्ली आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द हैं और 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। हालांकि, इन सेवाओं से जुड़े प्रतिबंधों की ताजा स्थिति संबंधित विभागों से जांचना जरूरी है।
जाने क्या है विवाद?
CJP का विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर है। पार्टी की प्रमुख मांगों में SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया रोकना शामिल है.रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने की प्रक्रिया के साथ चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए हैं।
यात्रियों के लिए सलाह
यात्रियों को सलाह है कि ट्रेन या मेट्रो से निकलने से पहले संबंधित रेलवे और मेट्रो प्राधिकरण की आधिकारिक सूचना जांच लें। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में जाने वालों को भी यातायात संबंधी ताजा निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए.फिलहाल, प्रदर्शन की अनुमति को लेकर विवाद और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि CJP के समर्थक जंतर-मंतर तक पहुंच पाते हैं या नहीं और प्रशासन स्थिति को किस तरह संभालता है।