नई दिल्ली। दिल्ली के टकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में सीएनजी भरते समय अचानक उसका गैस टैंक फट गया। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हादसे में छह लोग घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में इनमें से एक घायल की मौत हो गई।
गैस भरते समय धमाका हुआ
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, टिकरी कलां स्थित सीएनजी स्टेशन पर ट्रक में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान उसका टैंक फट गया। धमाके की चपेट में पास में खड़े 6 लोग आ गए। घटना की सूचना दोपहर 3:37 बजे फायर सर्विस को मिली। इसके बाद छ7 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
धमाके के बाद सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। शुरूआत में सभी छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
धमाके की वजह का पता लगाने में जुटी जांच टीम
फायर सर्विस अधिकारियों के अनुसार, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है। दमकल कर्मियों ने मौके पर जरूरी सावधानियाँ बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
पहले भी हो चुका था हादसा
दिल्ली में सीएनजी पंप पर इस तरह का हादसा पहले भी हो चुका है। अप्रैल 2026 में द्वारका के नजफगढ़-मित्राऊं रोड स्थित सीएनजी पंप पर ट्रक का सिलेंडर फट गया था। उस घटना में चार लोग घायल हुए थे। इनमें तीन पंप कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति शामिलथा।
सीएनजी भरवाते समय सावधानी जरूरी
सीएनजी वाहनों में गैस भरवाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार, पंप पर गैस भरवाते समय वाहन और आसपास के क्षेत्र में निर्धारित सुरक्षा नियमों का ध्यान हादसों का जोखिम कम कर सकता है।