दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

By : हितेंद्र शर्मा
दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

नई दिल्ली।  दिल्ली से बिहार और पूर्वोत्तर भारत का सफर आने वाले समय में काफी तेज हो सकता है,  केंद्र सरकार की नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर योजना के तहत करीब 1,500 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने की तैयारी है । यह कॉरिडोर दिल्ली को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के प्रमुख शहरों से जोड़ेगा ।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवंबर में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कॉरिडोर को मंजूरी दी है। यह दिल्ली का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर होगा। देश में इससे पहले मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम चल रहा है।

बिहार में होंगे पांच प्रस्तावित स्टेशन

इस परियोजना से बिहार को खास फायदा मिलने की उम्मीद है, प्रस्तावित रूट पर राज्य में पांच स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इनमें बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया और कटिहार शामिल हैं ।अभी सामान्य ट्रेनों से दिल्ली से पटना पहुंचने में करीब 11 से 14 घंटे लगते हैं। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से यह सफर घटकर लगभग 4 घंटे 41 मिनट रह सकता है, बक्सर उत्तर प्रदेश की सीमा से बिहार में प्रवेश का पहला स्टेशन होगा।

दूसरे शहरों तक भी घटेगा यात्रा समय

प्रस्तावित कॉरिडोर से कई शहरों के बीच यात्रा का समय कम होने का अनुमान है ।

  • दिल्ली से लखनऊ: करीब 2 घंटे 12 मिनट।

  • दिल्ली से सिलीगुड़ी: करीब 6 घंटे।

  • दिल्ली से गुवाहाटी: 8 घंटे से कम।

यह नेटवर्क आगरा, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों को भी जोड़ेगा ।

तीन चरणों में बनेगा कॉरिडोर

योजना के मुताबिक इसका निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा पहले चरण में दिल्ली-वाराणसी, दूसरे में वाराणसी-सिलीगुड़ी और तीसरे में सिलीगुड़ी-गुवाहाटी सेक्शन विकसित करने की योजना है । रेल मंत्री के मुताबिक बुलेट ट्रेन का किराया हवाई जहाज के मुकाबले काफी कम रखने का प्रयास होगा । इससे छोटे उद्योगों, स्थानीय कारोबार, कारीगरों और युवाओं को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026
सर्दियों में थाली का स्वाद बढ़ाएगा आंवले का चटपटा अचार, घर पर इस आसान विधि से करें तैयार

सर्दियों में थाली का स्वाद बढ़ाएगा आंवले का चटपटा अचार, घर पर इस आसान विधि से करें तैयार

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे आंवले की आवक बढ़ जाती है। विटामिन-C से भरपूर आंवले से मुरब्बा, चटनी और अचार जैसी कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं

Nov 17, 2026