आसियान देशों को मुफ्त ई-वीजा देंगे मोदी?

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

By : हितेंद्र शर्मा
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे हैं, मंगलवार, 17 नवंबर को मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में उन्होंने आसियान देशों के पर्यटकों को भारत के लिए मुफ्त ई-वीजा देने, समुद्री सुरक्षा मजबूत करने और साइबर फोरेंसिक्स की संयुक्त ट्रेनिंग जैसे सुझाव दिए । इन प्रस्तावों का मकसद व्यापार, तकनीक, पर्यटन, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आगे बढ़ाना है ।

समुद्री सुरक्षा और तकनीक पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री ने भारत-आसियान समुद्री सहयोग की दीर्घकालिक योजना बनाने का प्रस्ताव दिया इसमें समुद्री संपर्क, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, तटरक्षक बलों के बीच सहयोग, समुद्री गतिविधियों की निगरानी और नाविकों की सुरक्षा शामिल है।इसके अलावा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए संयुक्त साइबर फोरेंसिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम और परमाणु ऊर्जा तकनीक पर आपसी आदान-प्रदान का सुझाव दिया।  अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए आसियान-भारत स्पेस हैकाथॉन आयोजित करने की बात भी कही ।

खनिज, शिक्षा और युवाओं को जोड़ने की पहल

मोदी ने महत्वपूर्ण खनिजों और खनन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, युवा शिखर सम्मेलन, युवा सांसदों के आदान-प्रदान और स्टार्टअप हैकाथॉन के जरिए युवाओं को जोड़ने का प्रस्ताव रखा, नालंदा विश्वविद्यालय में आसियान देशों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियां बढ़ाने और WAVES 2027 में आसियान-भारत क्रिएटिव पार्टनरशिप पवेलियन बनाने का सुझाव भी दिया, सबसे अहम प्रस्ताव आसियान देशों से भारत आने वाले पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा का है। यह अभी प्रस्ताव है, इसे लागू करने की प्रक्रिया और समयसीमा की जानकारी सामने नहीं आई है ।

भारत-आसियान साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर

मोदी ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने पिछले वर्षों में आसियान के साथ संबंधों को नई गति दी है, अब यह साझेदारी साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल तकनीक, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों तक पहुंच रही है ।उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए 100 से अधिक पहलें की गई हैं, करीब 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं और 10 हजार से अधिक कौशल विकास छात्रवृत्तियां दी गई हैं । 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
सर्दियों में थाली का स्वाद बढ़ाएगा आंवले का चटपटा अचार, घर पर इस आसान विधि से करें तैयार

सर्दियों में थाली का स्वाद बढ़ाएगा आंवले का चटपटा अचार, घर पर इस आसान विधि से करें तैयार

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे आंवले की आवक बढ़ जाती है। विटामिन-C से भरपूर आंवले से मुरब्बा, चटनी और अचार जैसी कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं

Nov 17, 2026