दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके के माछि मार्केट में बुधवार को पांच मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 3:15 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
हादसे की वजह क्या रही
मिली जानकारी के मुताबिक मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत गिरने के साथ ही उसने सामने वाले मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं।
🚨 TRAFFIC ALERT | SEEMAPURI A multi story building has collapsed in Seemapuri and rescue teams are working at the site. Traffic is affected around Seemapuri Gol Chakkar, DLF Bhopura and adjoining roads. Every clear lane gives an ambulance and rescue vehicle a faster way through. Please avoid the area if possible. Do not stop, park or gather near the site, and follow the directions of traffic personnel. Delhi Traffic Police @DelhiPolice @MCD_Delhi @DCPEastDelhi @DCP_SHAHDARA @DelFireService
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 7, 2026
बिल्डिंग गिरने का वीडियो
सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत जमींदोज, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका! हालिया भूकंप के कारण आई दरारों से इमारत के कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में आसपास के 2-3 मकान भी प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में दिल्ली पुलिस, MCD और सिविल डिफेंस की टीमें जुटी हुई हैं।
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) October 7, 2026
खबर अपडेट की जा रही है...