DRDO Pralay Missile Test Success in Odisha

Pralay Missile test Success: प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, ओडिशा तट से दागी गई स्वदेशी मिसाइल

डीआरडीओ ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मिसाइल ने सभी तय लक्ष्य पूरे किए।

By : संजय चतुर्वेदी
Pralay Missile test Success: प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, ओडिशा तट से दागी गई स्वदेशी मिसाइल

Pralay missile Success test

नई दिल्ली। प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण गुरुवार को ओडिशा के तट पर हुआ। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इस स्वदेशी मिसाइल को दागा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षण में तय किए गए सारे लक्ष्य हासिल हो गए।

सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर दागी गई मिसाइल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर इस परीक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिसाइल गुरुवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर दागी गई। यह परीक्षण यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल का हिस्सा था। राजनाथ सिंह के मुताबिक प्रलय ने सभी निर्धारित उद्देश्य पूरे किए। अलग-अलग रेंज उपकरणों से जो आंकड़े जुटाए गए, उनसे भी परीक्षण की कामयाबी की पुष्टि हुई। रक्षा मंत्री ने इसे स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि बताया। प्रलय सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।

एक महीने पहले हुआ था हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म का टेस्ट

डीआरडीओ ने पिछले महीने भी एक बड़ा परीक्षण किया था। उस बार स्वदेशी हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम को आसमान में उतारा गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह प्लेटफॉर्म औसतन 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा। इसके बाद इसे 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक चलाया गया। फिर इसे नीचे उतारा गया और सुरक्षित बरामद कर लिया गया। उड़ान में जुटाए गए आंकड़ों का विश्लेषण भी किया गया।

समताप मंडल में काम करने की ताकत

इस परीक्षण में प्लेटफॉर्म ने समताप मंडल यानी स्ट्रैटोस्फियर में उड़ान भरने की क्षमता दिखाई। यह इलाका लंबे समय तक निगरानी, संचार और मॉनिटरिंग वाले अभियानों के लिहाज से अहम माना जाता है। उड़ान के दौरान प्लेटफॉर्म से ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन तक रियल टाइम वीडियो और विमान के प्रदर्शन के आंकड़े लगातार पहुंचते रहे। अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम में इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट, जीपीएस रिसीवर, ऑनबोर्ड कैमरे और ऊंचाई नियंत्रित करने वाले उपकरण लगे थे। मिशन में सभी सब-सिस्टम उम्मीद के मुताबिक चले।

कई एजेंसियों ने मिलकर किया था परीक्षण

यह उड़ान परीक्षण भारतीय वायुसेना, सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दिनेस एंड सर्टिफिकेशन, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और अन्य नागरिक एजेंसियों के तालमेल से पूरा हुआ।
 

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026