India Rain Havoc Live

बारिश ने कई राज्यों में बढ़ाया संकट, पुणे में इमारत गिरी तो सूरत ने तोड़ा 85 साल का रिकॉर्ड

देशभर में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। पुणे में इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जबकि सूरत में 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूट गया।

बारिश ने कई राज्यों में बढ़ाया संकट, पुणे में इमारत गिरी तो सूरत ने तोड़ा 85 साल का रिकॉर्ड

Rainfall Crisis in Nation

नई दिल्ली। देशभर में मानसून अब सिर्फ राहत नहीं बल्कि बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। महाराष्ट्र से गुजरात और मध्य प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई जगह इमारतें ढहीं, सड़कें डूबीं और बचाव अभियान तेज करना पड़ा।

सबसे गंभीर घटना महाराष्ट्र के पुणे में सामने आई, जहां बारिश के बीच एक इमारत ढह गई। वहीं गुजरात के सूरत में महज 36 घंटे के भीतर रिकॉर्ड बारिश ने शहर को बाढ़ जैसे हालात में पहुंचा दिया। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई राज्यों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

पुणे में इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू अभियान जारी

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में बारिश के दौरान एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के समय करीब 16 लोग अंदर मौजूद थे और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। बताया गया है कि यह इमारत नगर निगम के कचरा प्रबंधन से जुड़ी एक कंपनी की थी।

सूरत में 85 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा

गुजरात के सूरत में 36 घंटे के भीतर 11 से 19 इंच तक बारिश दर्ज की गई। सरथाना में करीब 19 इंच और वराछा में 18.16 इंच बारिश हुई, जिससे जुलाई 1941 का 18 इंच वर्षा का रिकॉर्ड पीछे छूट गया। शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शॉपिंग मॉल का एक तल पानी में डूब गया, सड़कें नदी में बदल गईं और कई वाहन तेज बहाव में बहते नजर आए। करंट, पेड़ गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई, जबकि करीब 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश बनी आफत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम पांच मंजिला इमारत गिर गई। वहीं पन्ना, छतरपुर और खंडवा सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई, जबकि चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।

दिल्ली से मुंबई तक यातायात पर असर

भारी बारिश का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा धंसने से गुरुग्राम में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भरने के बाद पुलिस ने निजी कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की। दूसरी ओर मुंबई में जलभराव के कारण 39 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और कई लोकल ट्रेनें देरी से चलीं। दिल्ली और मुंबई से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स भी प्रभावित रहीं।

कई राज्यों में अलर्ट और राहत अभियान जारी

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 26 जिले प्रभावित हैं, जहां 94 हजार से अधिक लोग असर झेल रहे हैं। केरल के वायनाड में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है। उत्तराखंड में लगातार बारिश से सड़कें बंद हैं और केदारनाथ यात्रा पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026