मद्रास हाईकोर्ट का मंदिर प्रवेश पर बड़ा फैसला

गैर हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, बिना शपथ पत्र दिये मंदिर जाने की इजाजत नहीं

मद्रास हाईकोर्ट ने आगम नियमों से चलने वाले मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर शपथ पत्र की शर्त रखी है। जानिए कोर्ट ने क्या कहा और यह नियम किन मंदिरों पर लागू होगा।

By : हितेंद्र शर्मा
गैर हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, बिना शपथ पत्र दिये मंदिर जाने की इजाजत नहीं

 मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के आगम नियमों से चलने वाले मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर अहम फैसला दिया है । कोर्ट ने कहा कि मंदिर के देवता के प्रति श्रद्धा रखने और मंदिर के नियमों का पालन करने की बात  लिखकर देने वालों को ही तय शर्तों के तहत प्रवेश मिल सकेगा।  कोर्ट का यह फैसला सभी मंदिरों पर लागू नहीं होगा।

ध्वज-स्तंभ से आगे जाने के लिए क्या शर्त है?

 जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन और जस्टिस पी. मुरुगन की पीठ ने 23 अक्टूबर को के. थंगम वेंकटेश की याचिका पर यह आदेश दिया । कोर्ट ने कहा कि ऐसे गैर-हिंदू, जो दूसरे धर्म के धार्मिक चिह्न पहनते हैं और संबंधित देवता के प्रति श्रद्धा नहीं जताते उन्हें आगम नियमों से चलने वाले मंदिरों के परिसर में भी प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।

कोर्ट ने मंदिरों के ट्रस्टियों को निर्देश दिया कि वे तय नियमों का पालन कराएं।  श्रद्धा और मंदिर की परंपराओं का पालन करने की लिखित सहमति मंदिर के तय प्रारूप में देनी होगी।

मीनाक्षी मंदिर और मुख्यमंत्री विजय का जिक्र

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मदुरै के विधायक बदरुद्दीन मुस्तफा के मीनाक्षी मंदिर जाने और मंदिर के गोपुरम पर चढ़ने का जिक्र किया । कोर्ट ने तिरुवन्नामलाई के अरुणाचलेश्वर मंदिर में टोपी पहने कुछ लोगों के पहुंचने से जुड़े वायरल वीडियो पर भी ध्यान दिया।

वहीं मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की तारीफ करते हुए कोर्ट ने कहा कि उन्होंने देवी मीनाक्षी के दर्शन से पहले लिखित सहमति दी थी । कोर्ट ने साफ किया कि उनसे हिंदू धर्म अपनाने को नहीं कहा गया बल्कि देवी के प्रति श्रद्धा जताने को कहा गया था।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि फैसला आगम नियमों से चलने वाले मंदिरों तक सीमित है।  शिरडी साईं बाबा और अयप्पा जैसे उन धार्मिक स्थलों पर इसे सीधे लागू नहीं माना जा सकता जहां अलग-अलग धर्मों के लोग श्रद्धा रखते हैं।

संबंधित सामग्री

Ambala Shaheed Smarak:एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक अंबाला में तैयार, 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे लोकार्पण

Ambala Shaheed Smarak:एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक अंबाला में तैयार, 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे लोकार्पण

अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति का शहीद स्मारक 5 नवंबर को खुलेगा। अमित शाह लोकार्पण करेंगे। 22 एकड़ के स्मारक में 22 गैलरियां और करीब 700 शहीदों के नाम होंगे।

Oct 29, 2026
Sugarcane Price Hike: दीवाली से पहले गन्ना किसानों को CM सैनी की सौगात, 2027-28 तक 450 रुपये क्विंटल होगा भाव

Sugarcane Price Hike: दीवाली से पहले गन्ना किसानों को CM सैनी की सौगात, 2027-28 तक 450 रुपये क्विंटल होगा भाव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ने का भाव 2026-27 में 430 और 2027-28 में 450 रुपये प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया है। किसानों की आय प्रति एकड़ 11,300 रुपये तक बढ़ेगी।

Oct 29, 2026
भारतीय मूल के राजेश अंबाती को Apple में बड़ी जिम्मेदारी, बने इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष

भारतीय मूल के राजेश अंबाती को Apple में बड़ी जिम्मेदारी, बने इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष

भारतीय मूल के इंजीनियर राजेश अंबाती को Apple में इंजीनियरिंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जानिए उनके करियर, पढ़ाई और कंपनी में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में।

Oct 29, 2026
UP Assistant Teacher: यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में इस डिग्री के कैंडिडेट भी पात्र, जानें फॉर्म की लास्ट Date

UP Assistant Teacher: यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में इस डिग्री के कैंडिडेट भी पात्र, जानें फॉर्म की लास्ट Date

यूपी सहायक अध्यापक भर्ती में अब B.El.Ed और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा वाले भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर और संसोधन की 7 नवंबर हुई।

Oct 29, 2026
पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं चाहता सुप्रीम कोर्ट, कहा- आदेशों पर जमीन पर हो अमल

पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं चाहता सुप्रीम कोर्ट, कहा- आदेशों पर जमीन पर हो अमल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाने के बजाय नियमों का पालन जरूरी है। दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के उपायों और ग्रीन पटाखों पर भी सुनवाई हुई।

Oct 29, 2026