नेहा बोरा के बयान पर BJP का राहुल गांधी पर हमला

नेहा बोरा हुई एक्सपोजः नेहा का बांग्लादेश वाला वीडियो वायरल, BJP बोली- मकसद सत्ता परिवर्तन

नेहा बोरा ने बांग्लादेश के Gen Z आंदोलन से भारतीय युवाओं को प्रेरणा मिलने की बात कही। वीडियो सामने आने के बाद BJP ने इसे सत्ता परिवर्तन की कोशिश बताया।<br/><br/>

By : स्वदेश डेस्क
नेहा बोरा हुई एक्सपोजः नेहा का बांग्लादेश वाला वीडियो वायरल, BJP बोली- मकसद सत्ता परिवर्तन

बांग्लादेश के Gen Z आंदोलन की तारीफ करने के बाद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन  (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा एक्सपोज हो गई हैं । 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के युवा आंदोलन ने भारत के युवाओं को रास्ता दिखाया है ।

इस बयान पर BJP ने राहुल गांधी और विपक्ष को निशाना बनाया । पार्टी का आरोप है कि भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का मकसद लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलना नहीं, बल्कि अराजकता के जरिए सत्ता परिवर्तन करना है। 

नेहा बोरा ने क्या कहा?

नेहा बोरा ने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन  को लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों से जुड़ा बताया, और भारतीय युवाओं को बरगलाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि भारत के युवा भी अपने लोकतांत्रिक और चुनावी अधिकारों के लिए चल रहे आंदोलनों से सीख रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के छात्र संगठनों के साथ एकजुटता जताते हुए बेहतर दक्षिण एशिया बनाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद भी जताई।

BJP ने राहुल गांधी को क्यों घेरा?

BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा के बयान को सत्ता परिवर्तन की मंशा से  जोड़ते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। झारखंड BJP के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी आरोप लगाया कि विपक्ष अराजकता के जरिए सरकार बदलना चाहता है  कर्नाटक BJP नेता सीटी रवि ने कहा कि छात्र आंदोलन को राजनीतिक अस्थिरता का माध्यम नहीं बनना चाहिए।

कांग्रेस ने किया बचाव 

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी  ने कहा कि भारत में सरकार बदलने का रास्ता लोकतांत्रिक ही होगा। उन्होंने BJP पर युवाओं की आवाज दबाने के लिए लोकतंत्र का हवाला देने का आरोप लगाया।  यह विवाद ऐसे समय उठा है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026