पीएम किसान 24वीं किस्त जारी, खाते में ₹2,000

PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आ गए ₹2,000! पीएम ने जारी की राशि, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी हो गई है। पात्र किसानों के खातों में ₹2,000 पहुंचे। स्टेटस के लिए pmkisan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP से जांच करें।

By : नरेंद्र कुमार
PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आ गए ₹2,000! पीएम ने जारी की राशि, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्डी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है। पात्र किसानों के खाते में 2,000-2,000 रुपये पहुंच गए हैं।अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो अब घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में 24वीं किस्त आई है या नहीं। हालांकि, इस बार 10 लाख से अधिक किसानों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाए जाने की जानकारी सामने आई है।

9.34 करोड़ किसानों को मिला 18,690 करोड़ का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्डी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई।योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस तरह एक साल में किसानों को कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। यह राशि सीधे बैंक खातों में DBT के जरिए भेजी जाती है।

पिछली किस्त के मुकाबले बढ़े 14 हजार से ज्यादा लाभार्थी

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछली किस्त के दौरान जिले के 3 लाख 50 हजार 715 किसानों को योजना का लाभ मिला था। अब यह संख्या बढ़कर करीब 3 लाख 64 हजार हो गई है।इस तरह पिछली बार के मुकाबले करीब 14 हजार नए पात्र किसान योजना से जुड़े हैं। जिले में कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की संख्या 4 लाख 22 हजार 721 हो चुकी है। हालांकि, केवल पंजीकरण होने से किस्त मिलना तय नहीं है। योजना की पात्रता और जरूरी सत्यापन पूरा होना भी जरूरी है।

खाते में पैसे नहीं आए तो ये 3 काम करें

अगर आपके खाते में 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो इन तीन जरूरी चीजों की जांच जरूर करें।

1. e-KYC पूरी है या नहीं: पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। अधूरी ई-केवाईसी के कारण भुगतान अटक सकता है।

2. जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित कराएं: भूमि संबंधी रिकॉर्ड में गड़बड़ी या सत्यापन अधूरा होने पर किस्त प्रभावित हो सकती है।

3. बैंक खाते की आधार सीडिंग जांचें: आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग सही होनी चाहिए, ताकि DBT के जरिए पैसा पहुंच सके।

ऐसे चेक करें 24वीं किस्त का स्टेटस

किसान घर बैठे मोबाइल से पता कर सकते हैं कि उनके खाते में 2,000 रुपये आए हैं या नहीं। इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें।

  1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

  2. होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन खोलें।

  3. यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  5. स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें।

  6. Get OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें।

  7. इसके बाद आपकी किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

संबंधित सामग्री

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

Oct 30, 2026
PM Kisan 24th Installment: आज किसानों को मिलेगा दिवाली जैसा तोहफा!,PM मोदी सिंगल क्लिक से भेजेंगे 18,680 करोड़

PM Kisan 24th Installment: आज किसानों को मिलेगा दिवाली जैसा तोहफा!,PM मोदी सिंगल क्लिक से भेजेंगे 18,680 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। पात्र किसानों को DBT के जरिए 2,000 रुपये मिलेंगे।

Oct 30, 2026
PM Kisan 24th Installment: 30 अक्टूबर को आएगी किस्त, किसानों के खाते में पहुंचेंगे ₹2,000,ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: 30 अक्टूबर को आएगी किस्त, किसानों के खाते में पहुंचेंगे ₹2,000,ऐसे चेक करें स्टेटस

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। जानें ₹2,000 पाने की पात्रता, e-KYC और बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने का तरीका।

Oct 24, 2026
PM-Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार, जानें कब किसानों के खाते में 2000 कब आएंगे?

PM-Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार, जानें कब किसानों के खाते में 2000 कब आएंगे?

प्रधानमंत्री किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं। अब किसानों के लिए नया अपडेट सामने आया है। फिलहाल सरकार ने किस्त जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है।

Jul 31, 2026