बनासकांठा में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

By : स्वदेश डेस्क
'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की । इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 18,680 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, इस मौके पर उन्होंने 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा'

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता उन्हें बदनाम करना चाहते हैं और उन्हें देश का विकास अच्छा नहीं लगता।  प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के असर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में खाद की कीमतें बढ़ने के बावजूद सरकार ने किसानों पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया। 

MSP और खेती में तकनीक पर क्या बोले?

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों से किया MSP का वादा पूरा किया है।  उनके मुताबिक पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान के किसानों के खातों में MSP के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये पहुंचे हैं ।

खेती में तकनीक के इस्तेमाल पर उन्होंने सॉइल हेल्थ कार्ड का उदाहरण दिया । पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब तक 26 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए जा चुके हैं । इससे किसानों को यह समझने में मदद मिलती है कि खेत में किस खाद की और कितनी मात्रा में जरूरत है।

पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत देसी नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक तरीके से उनके प्रजनन को बढ़ावा दिया जा रहा है,  बनासकांठा में दो बायो-CNG प्लांट की आधारशिला भी रखी गई है।  इनसे पशुओं के गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा बनाने में किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-किसान योजना के तहत अब तक करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये छोटे किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि देश के 85 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे किसान हैं और सरकार उनकी आर्थिक मदद को प्राथमिकता दे रही है । 

संबंधित सामग्री

क्वाड के संयुक्त बयान से चीन परेशान, बोला- हमें निशाना बना रहे; भारत के पूर्व राजनयिक ने दिया करारा जवाब

क्वाड के संयुक्त बयान से चीन परेशान, बोला- हमें निशाना बना रहे; भारत के पूर्व राजनयिक ने दिया करारा जवाब

क्वाड देशों के संयुक्त बयान पर चीन ने सवाल उठाए हैं। ग्लोबल टाइम्स के आरोपों पर पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने जवाब देते हुए चीन की सप्लाई चेन नीति पर निशाना साधा।

Nov 02, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की सीमित छूट दी है। जानिए पटाखे जलाने का समय, 300 मीटर की पाबंदी और पूरी रोक कब से लागू होगी।

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026